Tehri News: सीएम पुष्कर सिंह धामी टिहरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले, लोगों से की मुलाकात, पॉवर वीडर से खेत जोता

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( विकास खंड थौलधार ) टिहरी में दिन की शुरुआत मॉर्निंग वॉक से की. उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों पर चलते हुए ग्रामीणों के पास पहुंचे और उनसे मुलाकात की.

विज्ञापन
undefined

उत्तराखंड के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी टिहरी दौरे पर थे. अपने इस भ्रमण के दौरान वह सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले. इस दौरान उन्होंने ग्राम तिवाड़ टिहरी की पगडंडियों पर चलते हुए टिहरी की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया. उन्होंने पावर वीडर (आधुनिक कृषि यंत्र) से खेतों की जुताई की.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में रात्रि विश्राम किया था. इसके बाद वह रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले. इस दौरान उन्होंने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की. गांव के लोगों ने बताया कि तिवाड़ गांव के 20 से अधिक लोग होमस्टे चलाते हैं.

undefined

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( विकास खंड थौलधार ) टिहरी में दिन की शुरुआत खेतों में जुताई से की. उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर भी निकले. भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की.

undefined

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

undefined

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे जाना. साथ ही गांव के विकास और बेहतरी के लिए उनके सुझाव मांगे.सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है. गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है.

undefined

सीएम धामी ने टिहरी के छात्रों से परीक्षा को लेकर चर्चा की. इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति धाम स्मृति चिन्ह का विमोचन भी किया. मिशन शतक के छात्रों को पढ़ाई से संबंधित सामान देकर सम्मानति किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola