छत्तीसगढ़ के कांकेर में स्कूली छात्रों को ले जा रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर, 7 बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कांकेर में स्कूली छात्रों को ले जा रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर, 7 बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के कोरार गांव के पास स्कूली छात्रों को ले जा रहे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें सात छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक ऑटो चालक घायल हो गया.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से ऑटो-रिक्शा सवार सात स्कूली छात्रों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे बच्चे, ट्रक की चपेट में आने ये हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोरर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाले आठ स्कूली बच्चे ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि जब स्कूली बच्चे रास्ते में थे तभी उनकी ऑटो रिक्शा एक ट्रक की चपेट में आ गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन बच्चे और ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए.

इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान दो अन्य घायल छात्रों की भी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि वहीं एक अन्य छात्र और ऑटो रिक्शा चालक का इलाज किया जा रहा है.

सीएम भूपेश बघेल ने सड़क में छात्रों की मौत पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है. बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है. ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे. प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola