Chhattisgarh News : बच्‍चा चोर की अफवाह, दुर्ग में भीड़ ने तीन साधुओं को पीटा, एक्‍शन में पुलिस

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Oct 2022 1:15 PM

विज्ञापन

Chhattisgarh News : जिले के एसपी अभिषेक पल्लवी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ ने साधुओं के वेश में 3 को बच्चा चोर होने के शक में पीट दिया है. बताया जा रहा है कि साधु सन्देहास्पद हरकत कर रहे थे.

विज्ञापन

बच्‍चा चोर की अफवाह आज कल कई राज्यों से आ रही है. झारखंड से भी इस तरह की खबरें पिछले दिनों आयी थी. इस बीच ताजा खबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आ रही है जहां बच्‍चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई कर दी गयी है जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग तीन साधुओं की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

बताया जा रहा है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. जिले के एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद दोषियों पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी. पूरा मामला दुर्ग के भिलाई-3 थाना इलाके का बताया जा रहा है. खबरों की मानें तो बच्चा चोरी के शक में गांव के लोगों ने पिटाई की है.


किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए

जिले के एसपी अभिषेक पल्लवी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ ने साधुओं के वेश में 3 को बच्चा चोर होने के शक में पीट दिया है. बताया जा रहा है कि साधु सन्देहास्पद हरकत कर रहे थे, बच्चों से बात कर रहे थे. हम मामले की जांच कर रहे हैं और तथ्‍यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लेकिन लोगों ने जो किया वह गलत था, किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए.

झारखंड के हजारीबाग की घटना

पिछले दिनों ऐसी ही खबर झारखंड के हजारीबाग जिले से सामने आयी थी. हजारीबाग के बड़कागांव में बच्चा चोर समझकर जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास एवं उसके पति के साथ मारपीट की गयी थी. मामले में ग्रामीणों के विरुद्ध बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने बताया था कि जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास के बयान पर 100 अज्ञात ग्रामीणों पर मामला दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola