ePaper

छत्तीसगढ़ : BJP नेता को नक्सलियों ने घर में घुसकर मार दी गोली, मौत

Updated at : 11 Feb 2023 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : BJP नेता को नक्सलियों ने घर में घुसकर मार दी गोली, मौत

Chhattisgarh Naxal Attack News : गोली लगने के बाद घायल साहू को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान साहू की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxal Attack News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम संदिग्ध नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना रात करीब आठ बजे हुई जब भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू छोटेडोंगर गांव में अपने घर पर थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति साहू के घर में घुसे और उनके परिवार के सदस्यों के सामने उन्हें गोली मार दी.

साहू को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल साहू को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान साहू की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इलाके में दहशत

घटना के बाद से लगातार मौके पर जिले के बड़े भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ. खबरों की मानें तो जिला उपाध्यक्ष सागर साहू काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे और उन्हें पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष बनाया था. वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. यहां चर्चा कर दें कि रविवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा की अवापल्ली मंडल इकाई के अध्यक्ष नीलकंठ काकेम (40) की हत्या कर दी थी.

Also Read: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक, भाजपा नेता की चाकू और कुल्हाड़ी से गोदकर हत्या

इसी साल विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले भाजपा नेताओं की हत्या से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अपने पार्टी नेताओं पर हो रहे हमले के बाद भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola