Chandrayaan-3: चांद पर लगातार अपनी छाप छोड़ रहा रोवर प्रज्ञान, तीन में दो लक्ष्य हासिल, जानें अब आगे क्या?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Aug 2023 7:55 AM
**EDS: GRAB VIA ISROS YOUTUBE** Bengaluru: A screenshot shows a representation of Chandrayaan-3's successful landing on the Moons surface, Wednesday, Aug. 23, 2023. (PTI Photo) (PTI08_23_2023_000236B)
इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, चंद्रयान-3 मिशन: मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है.
23 अगस्त, 2023 को भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर को उतारने वाला पहला देश बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया. इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही अब रोवर प्रज्ञान चांद पर लगातार अपनी छाव छोड़ता जा रहा है. इसरो चंद्रयान-3 से जुड़ी हर गतिविधि के बारे में ट्वीट कर जानकारी दे रहा है.
चंद्रयान-3 ने हासिल के लिए दो लक्ष्य
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ताजा जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि चंद्रयान-3 ने तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं.
चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से कर रहे काम
इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, चंद्रयान-3 मिशन: मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है. तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.
अगले 13-14 दिन बेहद खास
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 के अधिकांश वैज्ञानिक मिशन उद्देश्य अब पूरे हो जाएंगे और इसरो की टीम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित है. उन्होंने कहा, वैज्ञानिक मिशन के अधिकांश उद्देश्य अब पूरे होने जा रहे हैं. लैंडर और रोवर सभी चालू हैं. मैं समझता हूं कि सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं. लेकिन हम चंद्रमा से बहुत सारे डेटा को मापना जारी रखेंगे आने वाले 14 दिन और हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में वास्तव में अच्छी सफलता हासिल करेंगे.
23 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषिणा की चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की तारीख 23 अगस्त के दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा. जिसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भावना का जश्न मनाना और लोगों को अनंत काल तक प्रेरित करना है.
Also Read: चंद्रयान 3: ‘शिवशक्ति’ नामकरण पर सियासत शुरू, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया वैज्ञानिकों का अपमान
पीएम मोदी ने लैंडिंग प्वाइंट को दिया नाम
दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस देशों की यात्रा से लौटने के साथ ही पीएम मोदी ने सीधे इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने तीन बड़ी घोषणाएं भी की. पीएम मोदी ने बताया, चांद की सतह पर जहां च्रदयान-3 ने लैंड किया, उस स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने यह घोषणा भी की कि 2019 में चंद्रयान-2 ने जिस जगह पर अपने पदचिह्न छोड़े थे, चंद्रमा की उस जगह को अब ‘तिरंगा’ प्वाइंट के रूप में जाना जाएगा.
इसरो प्रमुख सोमनाथ ने पीएम मोदी को मिशन चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी दी
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मोदी को चंद्रयान-3 मिशन और इसकी प्रगति के बारे में जानकारी दी. अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि नयी पीढ़ी को भारत के शास्त्रों में वर्णित खगोलीय सूत्रों को वैज्ञानिक रूप से सिद्ध करने और उनका नए सिरे से अध्ययन करने के लिए आगे आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










