ePaper

CBSE 10th Board Result: सीबीएसई के 10वीं बोर्ड का परिणाम अगले सप्ताह आने की उम्मीद

Updated at : 30 Jul 2021 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th Board Result: सीबीएसई के 10वीं बोर्ड का परिणाम अगले सप्ताह आने की उम्मीद

CBSE, 10th Board, Result, CBSE 10th Result, next week : नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित करेगा. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने शुक्रवार को बताया कि अगले सप्ताह तक परिणाम घोषित करने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित करेगा. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने शुक्रवार को बताया कि अगले सप्ताह तक परिणाम घोषित करने की कोशिश करेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि ”हम आज से 10वीं कक्षा के परिणाम पर काम करना शुरू करेंगे और अगले सप्ताह तक इसे देने की कोशिश करेंगे.” उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो सकता है.

साथ ही संयम भारद्वाज ने महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर परिणाम घोषित करने को लेकर कहा कि ”हमने एक योजना बनायी है, जिसमें हम एक से अधिक परीक्षा आयोजित करेंगे. उन नंबरों के आधार पर, हम भविष्य में किसी भी महामारी जैसी स्थिति के मामले में समय पर परीक्षा परिणाम देने में सक्षम होंगे.”

मालूम हो कि सीबीएसई ने टैबुलेशन की प्रक्रिया जुलाई माह की शुरुआत में पूरी कर ली है. बोर्ड के निर्धारित मानदंडों के मुताबिक सीबीएसई स्कूलों ने भी स्कूलों में आयोजित की गयीं आंतरिक परीक्षाओं के अंक जमा कर दिये हैं.

गौरतलब हो कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था. इसके बाद छात्रों का परिणाम घोषित करने को लेकर एक मूल्यांकन नीति जारी की गयी थी. इसी मूल्यांकन नीति के आधार पर 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी किये जा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola