ePaper

By Election Result: 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 पर जीती BJP, कांग्रेस को झटका, एक पर उद्धव गुट का कब्जा

Updated at : 06 Nov 2022 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
By Election Result: 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 पर जीती BJP, कांग्रेस को झटका, एक पर उद्धव गुट का कब्जा

Bhadrak: BJP supporters celebrate party candidate Suryavanshi Suraj's victory in Dhamnagar constituency by-election in Bhadrak district, Sunday, Nov. 6, 2022. (PTI Photo)(PTI11_06_2022_000190A)

By Election Result: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जहां कांग्रेस को जोर का झटका लगा है, वहीं बीजेपी का प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है. लेकिन सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगा है. आप को हरियाणा में भी चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गयी.

विज्ञापन

By election Result: देश में 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर भगवा लहराया है. चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल हैं. वहीं उपचुनाव में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है. पार्टी ने आदमपुर और मुनुगोडे सीट गंवा दी है. उपचुनाव में बीजेपी ने 7 में से 4 सीटों की जीत दर्ज की है. पार्टी हरियाणा के आदमपुर सीट भी जीत ली है.

इन सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत: उपचुनाव में बीजेपी ने 4 निर्वाचन क्षेत्रों बिहार के गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, ओडिशा के धामनगर और यूपी के गोला गोकर्णनाथ में जीत हासिल कर ली है. वहीं, बिहार के मोकामा में आरजेडी जीती है. महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने जीत हासिल की. जबकि, तेलंगाना के मुनुगोडे में टीआरएस ने जीत हासिल की है.

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जहां कांग्रेस को जोर का झटका लगा है, वहीं बीजेपी का प्रदर्शन पहले से और बेहतर हुआ है. लेकिन सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगा है. पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी वहीं चमत्कार की उम्मीद कर रही थी, लेकिन नजीता सोच के इतर रहा. उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गयी. हरियाणा के आदमपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने जीत हासिल की है.

बीजेपी को नकार रही जनता- कांग्रेस: इधर, कांग्रेस की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने की राजनीति को जनता नकार रही है. बता दें, इस सीट पर शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है. उन्हें 66 हजार से वोट मिले हैं. 

लोगों के फैसले का सम्मान- बीजेपी: मुनुगोड़े उपचुनाव बीजेपी हार गई है. हार के बाद बीजेपी ने कहा है कि पार्टी लोगों के फैसले का सम्मान करती है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा कि टीआरएस की जीत कोई जीत नहीं है. यह मुनुगोडे उपचुनाव आयुक्त की जीत है. उन्होंने कहा कि टीआरएस ने पैसे बांटे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. बीजेपी वह पार्टी है जिसमें टीआरएस को रोकने की हिम्मत है. पूरे तेलंगाना में बीजेपी की मौजूदगी है. विकास के लक्ष्य के साथ और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे हम.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola