अमृतसर से कटरा जा रही बस गहरी खाई में गिरी, बिहार के 10 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 May 2023 9:53 AM
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें सात की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है.
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार यहां एक बस खाई में गिर गयी. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 55 लोग घायल बताये जा रहे हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने हादसे के संबंध में बताया कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी. ये लोग माता वैष्णो देवी की ओर जा रहे थे.
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 55 लोग घायल हो गये है. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है. बस में निर्धारित सीमा से अधिक यात्री सवार थे. मामले की जांच की जा रही है.
बताया जा रहा है कि बस कटरा जा रही थी,तभी झज्जर कोटली इलाके में यह दुर्घटना हुई. बस में सवार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे. कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है.
#WATCH | Bus accident in Jammu | 10 people died and around 55 are injured. All have been evacuated. Rescue operation is almost complete. SDRF team is also present on the spot. The bus was carrying more passengers than the prescribed limit and will be probed during the probe: SSP… pic.twitter.com/z1RiZTzkwn
— ANI (@ANI) May 30, 2023
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली. तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शवों को निकाला गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है.रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे.
#WATCH | J&K | A bus going from Amritsar to Katra fell into a deep gorge. As per Jammu DC, 10 people died in the accident. More details awaited.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/fM2rN0fMSN
— ANI (@ANI) May 30, 2023
अमृतसर से कटरा जा रही एक बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है.
https://twitter.com/ANI/status/1663376847017750528
दुर्घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है. बस की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंचे और लोगों को बचाने का काम करने लगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों को अस्पताल लेकर जाया जा रहा है.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 21 मई को माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










