Manipur: बच्चों से भरी दो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 20 घायल, स्टडी टूर पर गए थे बच्चे, VIDEO

Manipur: बताया जा रहा है कि यह सभी विद्यार्थी थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के थे जो बसों में सवार होकर नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे पर गए हुए थे. पुलिस ने कहा कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं वह चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई.
Accident In Manipur: मणिपुर के नोनी जिले के खौपुम में छात्रों को ले जा रही दो स्कूल बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. मीडिया सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच विद्यार्थियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए है. पुलिस के मुताबिक यह हादसा मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ है.
थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के थे सभी बच्चे, गए थे स्टडी टूर पर
बताया जा रहा है कि यह सभी विद्यार्थी थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के थे जो बसों में सवार होकर नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे पर गए हुए थे. पुलिस ने कहा कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं वह चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई.
Deeply saddened to hear about the accident of a bus carrying school children at the Old Cachar Road today. SDRF, Medical team and MLAs have rushed to the site to coordinate the rescue operation.
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) December 21, 2022
Praying for the safety of everyone in the bus.@PMOIndia pic.twitter.com/whbIsNCSxO
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने टि्वटर पर दुर्घटनाग्रस्त बस का एक वीडियो साझा किया
घटना के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने टि्वटर पर दुर्घटनाग्रस्त बस का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. बचाव अभियान में समन्वय के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), चिकित्सा टीम और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. ’
Also Read: Corona In India: खत्म नहीं हुआ कोरोना! मास्क लगाना अनिवार्य, टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयानसभी घायल विद्यार्थियों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है राजधानी इंफाल
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल विद्यार्थियों को इलाज के लिए राजधानी इंफाल ले जाया जा रहा है. वहीं, मृतक विद्यार्थियों की पहचान की जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना में मारे गए सभी पांच विद्यार्थी छात्राएं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




