ePaper

BREAKING NEWS Nobel Prize 2020 : संयुक्त राष्ट्र के ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार

Updated at : 09 Oct 2020 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
BREAKING NEWS Nobel Prize 2020 : संयुक्त राष्ट्र के ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार

वर्ष 2020 का Nobel Peace Prize वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दिये जाने की घोषणा हुई है.Norwegian Nobel Committee ने आज इस बात की घोषणा की. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम का संचालन संयुक्त राष्ट्र संघ करता है

विज्ञापन

Nobel Prize 2020 : वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दिये जाने की घोषणा हुई है. नार्वे नोबेल कमेटी ने आज इस बात की घोषणा की. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम का संचालन संयुक्त राष्ट्र संघ करता है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने विश्व से भुखमरी को मिटाने के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किये हैं, उसे देखते हुए संस्था को नोबेल शांति पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी.

संस्था ने संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिए बेहतर स्थिति में योगदान के लिए और भूख से निपटने के लिए जो कार्य किया उसको यह पुरस्कार समर्पित है. भूख से निपटने के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कई बेहतरीन प्रयास किये हैं. युद्ध और संघर्ष को रोकने के लिए संस्था ने भूख को मिटाने की बात कही और कार्य किये.

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख को मिटाने के लिए काम करता है और जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा के गारंटी देता है. 2019 में प्रोग्राम ने 88 देशों में करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता प्रदान की, जो खाद्य असुरक्षा और भूख के शिकार थे.

Also Read: Nobel Prize 2020 : कैंसर के इलाज में कारगर जेनेटिक सीजर की खोज के लिए Emmanuelle Charpentier और Jennifer A Doudna को केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

गौरतलब है कि 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने भुखमरी को मिटाने के लिए प्रयास शुरू किया था जिसका यह प्रतिफल है. भारत में भी भूख से लड़ने के लिए वर्ष 2013 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पारित किया था जिसका उद्देश्य लोगों को गरिमामय जीवन जीने के लिए खाद्य सुरक्षा देना है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola