टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जहूर वाटली और यासिन मलिक की संपत्ति कुर्क की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates today 12 june 2023 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में बारिश का कहर जारी है. यहां अब तक 27 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका के मैरीलैंड में फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गयी है. एनसीपी के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जी20 विकास मंत्रियों की बैठक के लिए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रही है. पढ़ें देश-विदेश की बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जहूर वाटली और यासिन मलिक की संपत्ति कुर्क की

टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली और यासिन मलिक की संपत्ति कुर्क कर ली. अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की एक टीम ने उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र के बघाटपोरा और कछवारी गांवों में वटाली की अचल संपत्तियां कुर्क कीं. अधिकारियों ने कहा कि संपत्तियों में वटाली के नाम पर पंजीकृत जमीन भी शामिल है. मलिक और वटाली आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में आरोपी है.

दिल्ली में गोलीबारी की घटना में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में इस महीने की शुरुआत में हुई गोलीबारी की एक घटना में कथित रूप से शामिल एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे. पुलिस के मुताबिक, पांच जून को हुई गोलीबारी दो गिरोहों के बीच झड़प का नतीजा थी. उसने बताया कि आरोपी – घोष (22), अनस इकबाल (29), शावेद (26) और शहजाद (35) गैंगस्टर हाशिम बाबा और सुहैल के गिरोह के शार्पशूटर हैं. पुलिस ने कहा कि इफरान उर्फ चेन्नू के गिरोह से जुड़े चार लोगों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कुछ लोगों ने हमला किया था.

तेलंगाना में युवती पर पेचकस से हमला मामले में CWC ने स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अज्ञात बदमाशों द्वारा 19 वर्षीय एक महिला की हत्या की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसने कथित तौर पर तेलंगाना में पेचकस से उसकी आंखों में वार किया और ब्लेड से उसका गला काट दिया. आयोग ने तीन दिनों के भीतर राज्य से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली की अदालत केटीएफ आतंकियों की ट्रांजिट रिमांड देने से किया इनकार

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ (केटीएफ) के दो कथित आतंकियों को पंजाब पुलिस को ट्रांजिट रिमांड देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आवेदन में ‘देरी’ की गई है. ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ईशा सिंह ने कहा कि अभियुक्तों को पहले जारी किए गए पेशी वारंट पर आज पंजाब की संबंधित अदालत में पेश किया जाना था. न्यायाधीश ने कहा कि अर्जी सोमवार सुबह 11.55 मिनट पर दायर की गई और यदि आरोपियों को पंजाब ले जाने की अर्जी मंजूर भी कर ली गई, तो उन्हें शाम पांच बजे से पहले अदालत में पेश करना संभव नहीं होगा.

भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग

मध्य प्रदेश के भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई. दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से 13 फायर टेंडर भेज दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola