Breaking News : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोरोना को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आयी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE : दुनियाभर में कोरोना के 3 करोड़ 73 लाख मामले सामने आये हैं, कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से 10 लाख 75 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, भारत में कोरोना के मामले 70 लाख पार कर चुके है. वहीं, Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज पहली वर्चुअल रैली कर रहे है. हाथरस कांड में पीड़ित परिवार की इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई है. बिजली चली जाने के कारण मुंबई के लोगों को बहुत परेशाना देलनी पड़ी. लोकल ट्रेनें भी खड़ी की खड़ी रह गई. बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोरोना को दी मात, रिपोर्ट निगेटिव आयी अभी कुछ दिन रहेंगे होम कोरेंटिन.

ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना से निधन

ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कार का कोरोना से निधन हो गया है. वे 81 साल के थे.

मिल्ग्रॉम और विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

अमेरिका के मिल्ग्रॉम और विल्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे है. यहां वो कृषि कानून के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए औऱ उनका उत्साह बढ़ाया

कोरोना का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव- निर्मला सीतारमण

जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. ऐसे में सप्लाई में आया कमी को दूर करना है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मांग को बढ़ावा देने की जरूरत है.

जल्द से जल्द बिजली ठीक करने का निर्देश

मुंबई में ग्रिड फेल होने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत और बीएमसी कमिश्नर से बात की है. उन्होंने जल्द से जल्द बिजली ठीक करने के निर्देश दिए है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola