Live Updates

Breaking News: गोवा के 8 पूर्व कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल, पीएम मोदी से दिल्ली में होगी मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : सीजेआई उदय उमेश ललित ने शनिवार को ओडिशा के 30 जिलों में कागज रहित 34 अदालतों का उद्घाटन किया. उड़ीसा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में यहां ओडिशा न्यायिक अकादमी में आयोजित एक समारोह में कागज रहित अदालतों का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

गोवा के 8 पूर्व कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल, पीएम मोदी से दिल्ली में होगी मुलाकात

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि 8 पूर्व कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है. उन्होंने बताया सभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और 8 नवनिर्वाचित विधायक दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

जैकलीन फर्नांडीज से 19 सितंबर को फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने जारी किया समन

दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया है.

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में 4.4 तीव्रता का भूकंप

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में शाम करीब 6.27 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ को लंदन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का दौरा किया, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शव रखा गया है. राष्ट्रपति ने अपनी ओर से और भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पश्चिम बंगाल स्कूल की छत पर बम विस्फोट मामले में चार गिरफ्तार, 10 देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में स्कूल समय के दौरान टीटागढ़ में एक स्कूल की छत पर बम विस्फोट हुआ. इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी के घर से 10 देसी बम बरामद किया गया है. सीपी बैरकपुर आलोक राजोरिया ने बताया, गिरफ्तार लोगों में से 3 एक ही स्कूल के हैं और एक पूर्व छात्र है. आरोपी और स्कूल के कुछ छात्रों के बीच निजी दुश्मनी के चलते फेंका गया था बम.

चंडीगढ़ वीडियो मामले में शिमला के लड़के की तलाश, फोन की होगी फोरेंसिक जांच

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो मामले में मोहाली के ADGP कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन गुरप्रीत देव ने कहा, शिमला का लड़का, लड़की को जानता है. जब लड़के को गिरफ्तार किया जाएगा और फोन की फोरेंसिक जांच होगी तब सब कुछ साफ हो जाएगा. फोरेंसिक से डीलीट की गई वीडियो भी सामने आने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola