BJP vs BJP in Karnataka: मधुस्वामी के बयान पर कर्नाटक सरकार में भूचाल, मंत्री ने मंत्री का मांगा इस्तीफा

Shopian: Pintu Kumar, a Kashmiri Pandit who was shot at by militants, being treated at a hospital, in Jammu and Kashmir's Shopian district, Tuesday, Aug. 16, 2022. Militants fired upon civilians in an apple orchard in Chotipora area of Shopian district. While Sunil Kumar died, his brother was injured in the incident, according to officials. (PTI Photo) (PTI08_16_2022_000104B)
सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं. वाले बवान के बाद मंत्री मधुस्वामी पर चौतरफा हमला जारी है. इस बयान पर कुछ मंत्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई और बागवानी मंत्री मुनीरत्ना ने यहां तक कह दिया कि मधुस्वामी को मंत्रिमंडल छोड़ देना चाहिए.
कर्नाटक के मंत्री मधुस्वामी और चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद भूचाल आ गया है. मंत्री, मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं. दूसरी ओर से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बचाव की मुद्रा में आ गये हैं.
कर्नाटक के मंत्री ने मंत्री मधुस्वामी से मांगा इस्तीफा
सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं. वाले बवान के बाद मंत्री मधुस्वामी पर चौतरफा हमला जारी है. इस बयान पर कुछ मंत्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई और बागवानी मंत्री मुनीरत्ना ने यहां तक कह दिया कि मधुस्वामी को मंत्रिमंडल छोड़ देना चाहिए.
Also Read: Karnataka Curfew: सावरकर-टीपू सुल्तान पोस्टर पर बवाल, कर्नाटक के शिवमोग्गा में धारा 144 लागू
बचाव में उतरे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने एक मंत्री के सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं वाले बयान से उपजे विवाद को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि मंत्री ने यह बयान दूसरे संदर्भ में दिया था. बोम्मई ने स्थिति सुधारने का प्रयास करते हुए कहा कि वह मधुस्वामी से नाराज मंत्रियों से बात करेंगे. बोम्मई ने कहा, उन्होंने (मधुस्वामी ने) दूसरे संदर्भ में बयान दिया था. मैं उनसे बात करूंगा. बयान का परिप्रेक्ष्य दूसरा था इसलिए उसे गलत अर्थ में लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने सहकारी बैंक से संबंधित किसी मुद्दे पर विशेष रूप से बात की थी. चीजें अब दुरुस्त हैं, कोई समस्या नहीं है. मंत्रिमंडल के सहयोगियों द्वारा मधुस्वामी के प्रति नाराजगी व्यक्त करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उन सभी से बात करूंगा.
क्या है मामला
दरअसल मधुस्वामी और चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच फोन पर हुई एक बातचीत का ऑडियो शनिवार को सामने आया था. मधुस्वामी को किसानों के संबंध में वीएसएसएन बैंक के खिलाफ भास्कर की शिकायतों के जवाब में फोन पर उनसे कहते सुना जा सकता है, हम यहां सरकार नहीं चला रहे, हम बस किसी तरह संभाल रहे हैं और अगले 7-8 महीने तक किसी तरह खींचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




