मनोज तिवारी के घर आई 'नन्ही परी', 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता, शेयर की फोटो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Dec 2022 7:05 PM

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी सुरभि के साथ सेल्फी भी पोस्ट की है. वहीं नये सदस्य के आगमन पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी सुपर स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी के घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है. 51 साल की उम्र में अभिनेता सह नेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं. खुशी के इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है. वहीं नये सदस्य के आगमन पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं.

पिछले महीने शेयर किया था गोद भराई की रस्म वाला वीडियो: इससे पहले मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर गोद भराई की रस्म वाला वीडियो शेयर किया था. उसी समय उनके चाहने वालों और फैंस को उनके फिर से पिता बनने की खबर मिली थी.

लक्ष्मी के बाद घर आयी सरस्वती: अपने घर नये मेहमान के आने की खुशी मनोज तिवारी ने सभी के साथ शेयर की है. उन्होंने अपने ट्विटर पर पत्नी के साथ खुद की तस्वीर शेयर की है. साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है. आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है. उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.

बधाइयों का लगा तांता: मनोज तिवारी के घर बेटी के आगमन की फोटो शेयर करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. लोग उन्हें बेटी के आगमन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं, मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी भी बेटी के आगमन से बेहद खुश हैं.

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं सुरभि: बात करें मनोज तिवारी के निजी जीवन के बारे में तो सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी है. उनकी पहली पत्नी का नाम रानी है. जिससे उन्हे जिया नाम की एक बेटी है. हालांकि पहली पत्नी से मनोज तिवारी का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और 13 साल के बाद दोनों अलग हो गये. इसके बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी की.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola