चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने मचाया तांडव, दो की मौत, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

Biporjoy Cyclone : बिपरजॉय तूफान ने गुरुवार शाम को गुजरात में दस्तक दे दी. सौराष्ट्र और कच्छ से टकराने से पहले कच्छ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गयी. हालांकि, तूफान के प्रभाव के कारण गुजरात के तटीय इलाकों में बुधवार से ही भारी बारिश देखी गयी जो अब भी जारी है.

विज्ञापन
undefined

सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ की तीव्रता गुजरात के तटीय इलाकों में पहुंचने के कुछ घंटों बाद कम हो गयी जिससे यह ‘बेहद गंभीर’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गयी है.

विज्ञापन
undefined

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है और यह कमजोर पड़ चुका है. शाम तक यह दक्षिण राजस्थान के ऊपर दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा.

undefined

चक्रवात के कारण तेज हवाएं चलने और भारी बारिश से बड़ी संख्या में पेड़ तथा बिजली के खंभे उखड़ गये और समुद्र का जल निचले इलाके के गांवों में भर गया जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया.

undefined

तेज बारिश के बीच भावनगर में एक उफनते नाले में फंसी अपनी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की जान चली गयी. तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ गिर गये, संचार टावर क्षतिग्रस्त हो गए और धूल भरी आंधी चलने से कुछ क्षेत्रों में विजिबिलिटी जीरो हो गयी. तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए जिससे मालिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल हो गयी.

undefined

चक्रवात के मद्देनजर कई जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कई टीम तैनात हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola