Big Breaking: आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की टक्कर, पटरी से उतरीं बोगियां, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Big Breaking: आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की टक्कर, पटरी से उतरीं बोगियां, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें

Vizianagaram: A passenger train going from Andhra Pradesh’s Visakhapatnam to Rayagada derailed, in Vizianagaram district, Sunday, Oct. 29, 2023. (PTI Photo) (PTI10_29_2023_000594B)

Big Breaking: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विजयनगरम जिले में यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी पैसेंजर ट्रेन से सीधी टक्कर हो गई.

विज्ञापन
undefined

Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास दो पैसेंजर  ट्रेनों की टक्कर हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विजयनगरम जिले में यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी पैसेंजर ट्रेन से सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गईं. वहीं कई यात्रियों की मौत की भी आशंका जाहिर की जा रही है.

undefined

वहीं दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 10 लोग घायल हो गए और कुछ के मारे जाने की आशंका है. रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532) और विशाखापट्टनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) की टक्कर हुई है. इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.

undefined

वहीं रेलवे के एक अधिकारी ने बताया की आशंका है कि हादसे में कुछ यात्रियों की मौत भी हुई हैं, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है.

undefined

वहीं हादसे के बाद मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. रेलवे और पुलिस की ओर से राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है.

undefined

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सूचित किया गया और उनसे सहायता मांगी गई. वहीं,एम्बुलेंस के साथ-साथ दुर्घटना राहत रेलगाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई है.

undefined

इधर घटना के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है.

undefined

सीएम रेड्डी ने अधिकारियों से घायलों को ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा है.

undefined

आंध्र प्रदेश में हुए ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. (भाषा इनपुट से साभार)

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola