बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान

Updated at : 29 Aug 2022 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान

रविवार 28 अगस्त को विभर्ते एनजीओ ने अपने नारी रक्षार्थ मुहिम के तहत सशक्त नारी सशक्त समाज की अवधारणा को चरितार्थ करने के दिशा में बिभर्ते पाठशाला यमुना खादर मयूर विहार फेज एक और बरसाना में वंचित महिलाएं और लड़कियों के लिए मासिक धर्म चक्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरुकता अभियान चलाया.

विज्ञापन
undefined

रविवार 28 अगस्त को विभर्ते एनजीओ ने अपने नारी रक्षार्थ मुहिम के तहत सशक्त नारी सशक्त समाज की अवधारणा को चरितार्थ करने के दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बिभर्ते पाठशाला यमुना खादर मयूर विहार फेज एक और बरसाना राधा रानी महल के आस पास के स्लम में वंचित महिलाएं और लड़कियों के लिए मासिक धर्म चक्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरुकता अभियान चलाया.

undefined

इसअभियान के तहत महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड और बच्चों के बीच खिलौने का वितरण किया. महिलाओं को बिभर्ते एनजीओ टीम की महिला सदस्यों ने बेहतर स्वास्थ्य के बारे में बताया और उन्हें मिठाई भी दी.

undefined

बिभर्ते एनजीओ की तरफ से मथुरा में इस अभियान का नेतृत्व अनुपम जी, शीतल जी और सुनीता जी ने किया और यमुना खादर दिल्ली में ऋषिका वर्मा, अफसा, प्रेरणा, पुष्पा और सचिन शमिल हुए.

undefined

बिभर्ते एनजीओ हमेशा कि तरह आगे भी महिला सशक्तिकरण और बेहतरी के लिए काम करती रहेगी. बिभर्ते अपने नारी सशक्तिकरण और नारी रक्षार्थ और जागरुकता के लिए काफी लंबे समय से काम कर रही है.

undefined

इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जायेगा. बिभर्ते एनजीओ सशक्त नारी सशक्त समाज के प्रति समर्पित है एवं नारी रक्षार्थ अभियान चला रहीं हैं जिसके तहत अगले दो साल में देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 5,00,000 महिलाओं और युवतियों को उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं आत्मरक्षा एवं आत्म निर्भर बनाने की ट्रेनिंग दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola