अग्निपथ योजना पर भूपेश बघेल का आरोप, बोले - नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2022 2:55 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और राफेल घोटाले के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई.
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सैना में भर्ती के लिए 14 जून को पेश अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस योजना के विरोध में छात्र संगठनों ने सोमवार को भारत बंद किया हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अल्पकालिक अग्निपथ योजना को लेकर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश के नौजवानों को सैनिक नहीं बनाना चाहती है, बल्कि वह उन्हें चौकीदार बनाना चाहती है.
अग्निपथ योजना के खिलाफ नई दिल्ली में कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना से देश के युवाओं का भविष्य, भारत की सीमा और सुरक्षा खतरें में पड़ जाएगी. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने वालों के साथ केंद्र सरकार अपमानजनक व्यवहार कर रही है. इस योजना से युवाओं का भविष्य, देश की सीमा और सुरक्षा खतरे में है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सभी नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और राफेल घोटाले के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई. यही कारण है कि उनकी आवाज को केंद्र सरकार बंद करना चाहती है. भाजपा कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है, इसलिए ईडी के माध्यम से राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य उस आवाज को बंद कर देना है, जो देश के दबे कुचले, शोषित लोगों की आवाज बन गई है.
Also Read: Jharkhand News: अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद, स्कूल बंद, उपद्रव को लेकर राज्य में पुलिस सक्रिय
बता दें कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ और सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए सोमवार को यहां सत्याग्रह किया. अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कांग्रेस द्वारा सोमवार को दोनों मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित सत्याग्रह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










