नये साल में दिल्ली के आसपास घूमने की ये है परफेक्ट जगह

Updated:
विज्ञापन
नये साल में दिल्ली के आसपास घूमने की ये है परफेक्ट जगह

दिल्ली-एनसीआर में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह है. यहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं. प्लान बनाने से पहले कुछ खास जगहों के बारे में जानकारी यहां से लें.

विज्ञापन

साल का अंतिम सप्ताह चल रहा है. लोगों की छुट्टियां भी हैं. यदि आप इन छुट्टियों में दिल्ली घूमने का मन बना रहे हैं. तो आपको जानना चाहिए कि यहां आसपास में कौन सी जगह घूमने के लिहाज से अच्छी है. दिल्ली-एनसीआर में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ जाकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

दिल्ली में घूमने की जगह

इंडिया गेट : यह राष्ट्रीय स्मारक है जो पिकनिक लिहाज से भी अच्छी जगह है. रात में रोशनी से सजा यहां का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है.

India Gate, Delhi
India gate, delhi

लाल किला: मुगलकालीन स्थापत्य का अद्भुत नमूना लाल किला है. पास में चांदनी चौक और जामा मस्जिद भी आप देख सकते हैं.

कुतुब मीनार: यहां का प्राचीन खंडहर और आसपास का गार्डन घूमने लायक है.

हुमायूं का मकबरा : मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण यह है. हुमायूं का मकबरा शांत और सुंदर जगह है.

लोटस टेम्पल: कमल के आकार का बहाई प्रार्थना स्थल यह है. ध्यान और शांति के लिए बेहतरीन जगहों में से एक यह है.

Lotus Temple, Delhi
Lotus temple, delhi

अक्षरधाम मंदिर : भव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र अक्षरधाम मंदिर है. यहां का लेजर शो लोगों को बहुत अच्छा लगता है.

Akshardham Temple
Akshardham temple

लोधी गार्डन : हरियाली और वास्तुकला का अद्भुत संगम लोधी गार्डन है. यह वॉक करने और योग के लिए बहुत ही अच्छी जगह है.

Lodhi garden delHI PC: pexels.com

गुरुग्राम में घूमने की जगहें

किंगडम ऑफ ड्रीम्स : लाइव थिएट रकिंगडम ऑफ ड्रीम्स में देखने लायक है.

दमदमा लेक : प्रकृति प्रेमियों के लिए शांत और खूबसूरत जगह में एक यह जगह है. बोटिंग, ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए लोग यहां आते हैं.

अंबियंस मॉल : खरीदारी और थोड़ा मूड फ्रेश करने के लिए यह जगह खास है. यहां आईस स्केटिंग और गेमिंग जोन आपको पसंद आएंगे.

नोएडा में घूमने की जगहें

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर : वाटर पार्क और एडवेंचर पार्क यहां आपको लुभाएगा. परिवार और बच्चों के साथ जाने के लिए बेहतरीन जगहों में से यह एक है.

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी : पक्षी प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है. सर्दियों में प्रवासी पक्षियों को देखने का आपके लिए अच्छा अवसर है.

फरीदाबाद में घूमने की जगहें

बढ़खल झील : शांत वातावरण और सुंदर प्राकृतिक नजारे यहां आपको नजर आएंगे. पिकनिक और परिवार के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट जगह यह है.

सूरजकुंड : प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला हर साल यहां आयोजित होता है. सांस्कृतिक और हस्तशिल्प में अगर आपकी दिलचस्पी है तो यहां आप जा सकते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola