Bandra Terminus Stampede : रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, घायल को चादर में लपेटकर दौड़े लोग, भयावह वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन

Bandra Terminus Stampede : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 9 लोग घायल हुए है. घटना का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है.

विज्ञापन

Bandra Terminus Stampede : मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें नौ लोग घायल हो गए. इसका वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है जिसमें नजर आ रहा है कि लोग घायलावस्था में जमीन पर लेटे हुए हैं. एक शख्स बैठकर कराह रहा है और उसकी कमीज फटी हुई है. वहीं दूसरा शख्स जमीन पर लेटा हुआ है जिसकी पैंट फटी हुई है.

विज्ञापन
वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक मोटे चादर में एक घायल को लेकर दौड़ रहे हैं. उनके पीछे रेलवे पुलिस का एक अधिकारी भी दौड़ता नजर आ रहा है. घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर हुई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी. सभी घायलों को भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Read Also : Bandra Terminus: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

बांद्रा रेलवे स्टेशन भगदड़ में ये हुए घायल

घायलों की पहचान 40 वर्षीय शबीर अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय परमेश्वर सुखदर गुप्ता , 30 वर्षीय रवींद्र हरिहर चूमा , 29 वर्षीय रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति, 27 वर्षीय संजय तिलकराम कांगे , 18 वर्षीय दिव्यांशु योगेंद्र यादव , 25 वर्षीय मोहम्मद शरीफ शेख , 19 वर्षीय इंद्रजीत सहानी और 18 वर्षीय नूर मोहम्मद शेख के रूप में हुई है.

Mumbai: an injured person being taken on a stretcher by a police official and others after a stampede at bandra railway station, in mumbai
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola