Bahraich Viral Video: एक हाथ में गॉगल्स दूसरे हाथ में गन, अमिताभ यश को देखते ही भाग खड़े हुए उपद्रवी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Oct 2024 9:43 AM
Bahraich Viral Video
Bahraich Viral Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश नजर आ रहे हैं.
Bahraich Viral Video: उत्तर प्रदेश बहराइच में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के शोभा यात्रा के दौरान हिंसा शुरू हुई जिसके बाद जमकर बवाल काटा गया. उपद्रवियों ने सोमवार को दुकान, अस्पताल और शोरूम सहित कई घरों में आग लगा दी. इसके बाद प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया. इसके बावजूद उपद्रवियों ने नकवा गांव में देर रात धार्मिक स्थल को तोड़ दिया. यही नहीं यहां आग लगाने का प्रयास किया गया. पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू में किए.
Bahraich Violence Video: अमिताभ यश का वीडियो वायरल
हिंसा इतनी बढ़ गई कि लखनऊ से बड़े अधिकारियों को तुरंत बहराइच भेजने की जरूरत पड़ी. इस दौरान यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में अमिताभ खुद सड़क पर उतर कर मोर्चा संभालते हुए दिख रहे हैं. उपद्रवियों को देखते ही वो उनके पीछे दौड़ते हैं. इस दौरान उनके हाथ में पिस्टल है जबकि दूसरे हाथ में गॉगल्स चश्मा नजर आ रहा है. जैसे ही वह उपद्रव करने वालों को देखते हैं खुद दौड़ने लगते हैं और उनको पकड़ने के लिए कहते हैं. इतना ही नहीं उनको देखते ही सामने से आ रहे उपद्रवी भागने लगते हैं.
Read Also : Bahraich Violence : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल, अस्पताल और दुकानों में लगाई गई आग, 1 की मौत
Bahraich Violence : जान गंवाने वाले युवक का किया गया अंतिम संस्कार
हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर भारी पुलिस बल और तनाव के बीच किया गया. जिले में अब भी तनाव बना हुआ है और युवक का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. हिंसा के दौरान मारे गए 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की मां मुन्नी देवी ने कहा, मेरा बेटा मर गया, हमें न्याय चाहिए. बहराइच की महसी तहसील के मंसूर गांव में रविवार को भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 10 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हिंसा के दौरान मिश्रा की मौत के बाद पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने अब तक तीन गिरफ्तारियों की पुष्टि की.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










