धीरेंद्र शास्त्री को MBBS की छात्रा ने किया खुलेआम प्रोपोज! कहा- 16 जून का करें इंतजार

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली 20 साल की लड़की ने गंगांत्री से बागेश्वर धाम तक के लिए कलश यात्रा शुरू की है. MBBS की छात्रा से जब कलश यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा, इसका खुलासा 16 जून को खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे.
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. मीडिया में उनको लेकर रोजाना कई खबरें आती रहती हैं. लेकिन इस समय बागेश्वर धाम बाबा को लेकर जो खबर सामने आयी है, वह आपको चौंका सकती है. मेडिकल की एक छात्रा ने धीरेंद्र शास्त्री को कथित रूप से अपना प्राणनाथ बता दिया है. यही नहीं, उसने सभी को 16 जून का इंतजार करने के लिए कहा है. उसने कहा कि उस दिन बहुत बड़ा खुलासा होने वाला है.
MBBS की छात्रा ने गंगोत्री से बागेश्वर धाम के लिए शुरू की कलश यात्रा
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली 20 साल की लड़की ने गंगांत्री से बागेश्वर धाम तक के लिए कलश यात्रा शुरू की है. MBBS की छात्रा से जब कलश यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा, इसका खुलासा 16 जून को खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे, क्योंकि वह मन की बात जानते हैं. लड़की ने इस दौरान कथित रूप से पंडित धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ कहकर संबोधित किया.
कौन है धीरेंद्र शास्त्री को पाणनाथ कहने वाली मेडिकल की छात्रा
बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ कहने वाली मेडिकल की छात्रा मध्य प्रदेश की सिवनी की रहने वाली है. उनका नाम शिवरंजनी तिवारी बताया जा रहा है. खबर तो ऐसी भी है कि वो जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परिवार से ताल्लुक रखती है. उसने खैरागढ़ से संगीत की शिक्षा भी ली है और अपनी कलशयात्रा के दौरान भजन गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध भी कर चुकी है.
Also Read: जानें क्यों मिली बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा?
महाराज खुद की बतायेंगे
गंगोत्री से बागेश्वरधाम की यात्रा पर निकली शिवरंजनी से जब पूछा गया कि कलशयात्रा के पीछे का कारण क्या है. तो उसने कहा, कई लोग ये कह रहे हैं कि मैंने यह यात्रा इसलिए शुरू की है क्योंकि मैं मनचाहा वर पाना चाहती हूं. कई लोग कह रहे हैं कि मेरे हाथ में फूलों की माला है, जो मैं धीरेंद्र शास्त्री के गले पर डालने वाली हूं. उसने कहा, मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि महाराज जी अंतर्यामी हैं और लोगों के मन की बात जान जाते हैं. इसलिए मैं कहना चाहूंगी कि 16 जून का इंतजार करें. उसने कहा, महाराज जी खुद की यात्रा का उद्देश्य बता देंगे. कुछ बातें राज ही अच्छी लगती हैं.
धीरेंद्र शास्त्री भी दे चुके हैं शादी को लेकर बयान
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री से एक पत्रकार ने शादी को लेकर सवाल पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि वो शादी जरूर करेंगे. हालांकि उन्होंने कहा था कि वह अपनी पंसद नहीं, बल्कि माता-पिता की पसंद से शादी करेंगे. उन्होंने यह भी बताया था कि वो दो से तीन साल में शादी के बंधन में बंध जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










