अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, प्राण प्रतिष्ठा को बताया शुभ

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने कहा, प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वह ‘सबका साथ, सबका विकास’ है. कांग्रेस सत्ता में आना चाहती है, लेकिन इन्हें कोई सत्ता नहीं मिलने वाली है.
अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा, यह नया साल 2024 बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि राम लला अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे तथा आम चुनाव होंगे और दोनों ‘शुभ’ होंगे.
राम राज्य आ रहा : मुख्य पुजारी
अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, न सिर्फ शांति बल्कि, राम राज्य आ रहा है. राम लला गर्भ गृह में विराजमान होंगे. उन्होंने एक चौपाई को उद्धृत करते हुए कहा, राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भय, गए सब सोका. दास ने कहा, दुख, पीड़ा, तनाव सब समाप्त हो जाएगा और हर कोई खुश होगा. राम राज्य शब्द का इस्तेमाल आदर्श शासन के लिए किया जाता है जहां हर कोई खुशहाल हो.
2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे : आचार्य सत्येन्द्र दास
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने कहा, प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वह ‘सबका साथ, सबका विकास’ है. कांग्रेस सत्ता में आना चाहती है, लेकिन इन्हें कोई सत्ता नहीं मिलने वाली है. क्योंकि जनता सत्ता देती है और इन लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है. ये सिर्फ प्रधानमंत्री की आलोचना करने में लगे हैं. इससे कुछ काम नहीं चलने वाला है. यह तय है कि भाजपा सरकार बनाएगी 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे.
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On Congress leader Udit Raj's tweet, Shri Ram Janambhoomi Teerth Kshetra chief priest Acharya Satyendra Das Ji Maharaj says, "What the PM is doing is 'Sabka Sath, Sabka Vikas'. They (Congress) want to come into power but they are not going to get… pic.twitter.com/6HAYLaCuIr
— ANI (@ANI) January 1, 2024
Also Read: Ayodhya: राम मंदिर जा रहे हैं घूमने तो इन फेमस जगहों पर भी करें विजिट, जानें कैसे पहुंचेंगे अयोध्या
राम लला को छप्पन भोग लगाया जाएगा
राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा, राम लला को छप्पन भोग लगाया जाएगा और प्रसाद चढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार, दोपहर में ‘भोग आरती’ की जाती है. दास ने कहा कि होली, रामनवमी, बसंत पंचमी, नववर्ष और स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस जैसे विशेष अवसरों पर राम लला को ‘छप्पन भोग’ लगाया जाता है.
22 जनवरी को लाखों भक्तों को कराया जाएगा भोजन
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इस दौरान लाखों की संख्या में भक्तों को भोजन कराया जाएगा. इसको लेकर देशभर से लोग सहयोग के रूप में सब्जियां, चावल और अन्य खाद्य सामग्री अयोध्या भेज रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 300 टन भोजन सामग्री भेजा जा रहा है.
राम के ननिहाल से 100 टन बासमती चावल पहुंचा अयोध्या
भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 100 टन बासमती चावल अयोध्या भेजा गया है. बताया जा रहा है कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में करीब 36 जगहों पर भेजनालय चलाया जाएगा.
प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी
राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बताया था कि प्राण-प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. उन्होंने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ. ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










