Assam Flood: बाढ़ की चपेट में असम के 19 जिले, दो लोगों की मौत, पांच लाख प्रभावित

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jun 2023 10:52 AM

विज्ञापन

असम में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार , अकेले बजाली जिले में लगभग 2.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, इसके बाद नलबाड़ी में 80,061 लोग, बारपेटा में 73,233 लोग, लखीमपुर में 22,577 लोग प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है. 19 जिलों के लगभग 4.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. पिछले 24 घंटों में नलबाड़ी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. असम में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 2 हो गई है.

ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर

ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है जिससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है.

असम में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार , अकेले बजाली जिले में लगभग 2.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, इसके बाद नलबाड़ी में 80,061 लोग, बारपेटा में 73,233 लोग, लखीमपुर में 22,577 लोग, दर्रांग में 14,583 लोग, तामुलपुर में 14180 लोग प्रभावित हुए हैं. बक्सा में 7,282 लोग, गोलपारा जिले में 4,750 लोग। बाढ़ के पानी से 10782.80 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है.

Also Read: Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, बंदूकधारियों और असम राइफल्स के बीच गोलीबारी, दो जवान घायल

14000 लोग राहत शिविरों में

सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं. सेना, अर्द्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और आपातकालीन सेवा (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) तथा स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola