असम: सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया रोंगाली बिहू का तोहफा, जानिए DA और DR में कितने प्रतिशत का हुआ इजाफा?

असम सरकार ने राज्य कर्मचारियों को रोंगाली बिहू का तोहफा दिया है, बिहू से ठीक पहले राज्य कैबिनेट ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने का फैसला लिया है. बढ़ा हुआ महंगाई और महंगाई राहत भत्ता 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगा. राज्य कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भुगतान किया जाएगा.
गुवाहाटी: असम सरकार ने कर्मचारियों को रोंगाली बिहू तोहफा दिया है, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता वाली राज्य कैबिनेट ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया है. बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 जनवरी से प्रभावी होगा.
निर्णय के अनुसार, राज्य सरकार के तहत असम-मेघालय कैडर के अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) अधिकारियों, एआईएस पेंशनरों, राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों, परिवार पेंशन धारकों और असाधारण पेंशन धारकों को डीए और डीआर में बढ़ोतरी की गई है.
इसे लेकर कैबिनेट मंत्री केशव महंत ने कहा, “यह हमारी सरकार की ओर से सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों – आईएएस अधिकारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और पेंशनरों से लेकर पारिवारिक पेंशनरों तक के लिए एक बिहू उपहार है.” उन्होंने कहा कि बिहू उपहार के रूप में तीन महीने के एरियर का भुगतान एक साथ किया जाएगा, उन्होंने कहा कि वेतन और पेंशन का भुगतान 10 अप्रैल तक किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




