‘हमारी मस्जिद हमने खो दी’, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले असदुद्दीन ओवैसी का भड़काऊ बयान

Updated:
विज्ञापन
‘हमारी मस्जिद हमने खो दी’, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले असदुद्दीन ओवैसी का भड़काऊ बयान

राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बातचीत में कहा, प्राण—प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी.

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ बयान दिया है. ओवैसी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, नौजवानो, हमारी मस्जिद हमने खो दी.

कहीं ऐसा ना हो के हमारी मस्जिदें छीन ली जाये : ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ बयान जारी रखते हुए कहा, नौजवानो मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हमारी मस्जिद हमने खो दी और वहां क्या किया जा रहा है सभी देख रहे हैं. नौजवानों क्या तुम्हारे और हमारे दिलों में तकलीफ नहीं होती, जिस जगह पर हमने 500 साल एक जगह बैठकर कुरान पढ़ा, आज हो जगह हमारे हाथ में नहीं है. ओवैसी ने आगे कहा, नौजवानो, अपनी मिल्ली हमियत और ताकत को बरकरार और मस्जिदों को आबाद रखो. कहीं ऐसा ना हो के हमारी मस्जिदें छीन ली जाये.

ओवैसी की पार्टी ने अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण पर जताया विरोध

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने इससे पहले अयोध्या में धन्नीपुर में प्रस्तावित सरकारी जमीन पर मस्जिद के निर्माण का विरोध भी कर चुकी है. AIMIM के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा था कि इस्लाम सरकारी या दान की गई जमीन पर मस्जिद निर्माण की इजाजत नहीं देता. ओवैसी की पार्टी ने मस्जिद की जगह पर दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के निर्माण कराये जाने की अपील की थी.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: मुसलमानों से की गई ‘श्री राम, जय राम, जय जय राम’ जपने की अपील की

2019 में सुप्रीम कोर्ट ने किया था बाबरी मस्जिद मामले का निपटारा

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर 2019 को राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने के आदेश दिये थे. इसके निर्माण के लिये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया था. जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था. विवादित जमीन पर राम लला का हक बताते हुए कोर्ट ने तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया था.

राम मंदिर में 22 जनवरी दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बातचीत में कहा, प्राण—प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. उन्होंने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ. ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola