केजरीवाल सरकार मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के जरिये दिल्ली में चलायेगी बस, जानें क्या है खासियत

Updated:
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल ने हाल में डीएमआरसी की 100 मौजूदा बसों का अधिग्रहण करने का फैसला किया है और वह 2023 में परिवहन विभाग के तहत 380 अतिरिक्त ‘फीडर’ बसें भी परिचालित करेगी.

विज्ञापन

दिल्ली के लोगों को नये साल में नयी बस सेवा का आनंद मिलेगा. अरविंद केजरीवाल सरकार राष्ट्रीय राजधानी में मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम से बस चलाने की तैयारी में है. इसके लिए सरकार ने जल्द ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का अधिग्रहण करेगी.

नये साल में दिल्ली में चलेंगी 380 अतिरिक्त फीडर बसें

अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल ने हाल में डीएमआरसी की 100 मौजूदा बसों का अधिग्रहण करने का फैसला किया है और वह 2023 में परिवहन विभाग के तहत 380 अतिरिक्त ‘फीडर’ बसें भी परिचालित करेगी.

इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के जरिये बसों का परिचालन करेगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, ‘डीएमआरसी शास्त्री पार्क और मजलिस पार्क डिपो से पूर्वी और उत्तरी क्लस्टर में दिसंबर 2019 से फीडर ई-बसें परिचालित कर रही है. परिवहन विभाग दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के जरिये इन बसों का परिचालन करेगा. इसके अलावा, अतिरिक्त 380 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए छह मेट्रो स्टेशन को चुना गया है, जिनमें वेलकम, कोहाट एनक्लेव, रिठाला, नांगलोई, मुंडका और द्वारका शामिल हैं.

Also Read: 36 हजार बेड रेडी..ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी

ऑपरेटर को प्रति दिन तय की गई दूरी के आधार पर किया जाएगा भुगतान

वेलकम, कोहाट एनक्लेव, रिठाला, नांगलोई, मुंडका और द्वारका में डीएमआरसी द्वारा डिपो का निर्माण किया जाएगा. परिवहन विभाग फीडर बसों को प्रति किलोमीटर के आधार पर परिचालित करेगा और ऑपरेटर को प्रति दिन तय की गई दूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को अधिक वहनीय, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola