36 हजार बेड रेडी..ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Dec 2022 8:06 AM

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है.उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कोविड दोबारा फैलता है तो दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. अस्पतालों में बेड की क्षमता को बढ़ाकर 36 हजार तक किया जा सकता है.

विज्ञापन

Delhi Coronavirus News: देश में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए केन्द्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट हैं. पीएम मोदी ने भी कोरोना को लेकर गुरुवार को अहम बैठक की थी. आज यानी शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर सकता है. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर कोरोना दोबारा फैलता है तो हालात से निपटने के लिए हम तैयार हैं.

बीएफ.7 का कोई मामला सामने नहीं आया: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है.उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश में कोविड दोबारा फैलता है तो दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर दिल्ली में कोरोना दोबारा फैलता है तो उससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि हमारे पास कोविड मरीजों के लिए 8 हजार बेड उपलब्ध हैं. संक्रमण के चरम पर पहुंचने के दौरान हमने 25 हजार बिस्तर उपलब्ध कराए थे. ऐसे में जरूरत पड़ने पर अस्पतालों में बेड की क्षमता को बढ़ाकर 36 हजार तक किया जा सकता है.

ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी: पिछली कोरोना लहर में दिल्ली ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही थी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में इस बार ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी. दिल्ली ऑक्सीजन की उपलब्धता और भंडारण के मामले में अब आत्मनिर्भर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता है. पहले हमारे पास भंडारण की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब हमारे पास ऑक्सीजन भंडारण की क्षमता भी है.

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल अपने आवास पर एक बैठक बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने सभी संक्रमित नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने, कोरोना टीके लेने और अस्पतालों में व्यवस्था का इंतजाम रखने के निर्देश  दिए.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola