अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी करने का लगाया आरोप, शेयर किया वीडियो

Updated:
विज्ञापन

liquor policy Scam | ANI, X

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पुलिस के अधिकारी को मनीष सिसोदिया के गले पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है, उसी को लेकर केजरीवाल ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस पर मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. केजरीवाल ने सिसोदिया का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?

विज्ञापन

केजरीवाल ने जो वीडियो शेयर किया उसमें क्या है खास

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पुलिस के अधिकारी को मनीष सिसोदिया के गले पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है, उसी को लेकर केजरीवाल ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. वीडियो में जो दिख रहा है, उसके अनुसार मनीष सिसोदिया जब कोर्ट से पेशी के बाद बाहर आ रहे थे, तो मीडियाकर्मियों ने उनसे पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछा. जब सिसोदिया जवाब दे रहे थे, तब मीडिया से बचाने के क्रम में पुलिस के जवान उन्हें तेजी से आगे लेकर बढ़ते हैं, उस दौरान सिसोदिया लड़खड़ा जाते हैं. फिर भी जवान उनको लेकर आगे बढ़ते रहते हैं. अब इसी को लेकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल हमलावर हैं.

केजरीवाल के आरोप को दिल्ली पुलिस ने किया खारिज

मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार के आरोप को दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया है. पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के आरोप को दुष्प्रचार बताया.

Also Read: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, पीएम नरेंद्र मोदी को अनपढ़ कहने पर पटना में केस दर्ज

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ायी गयी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी. इसके साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अध्ययन के उद्देश्य से कुर्सी और टेबल प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करें. गौरतलब है कि सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई दौर की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola