Viral Video: 'हमें चाइनीज मत कहो, हम भारतीय हैं': 4 साल की वायरल गर्ल Karga Tinkle Gongo का वीडियो जीत रहा दिल

Updated:
विज्ञापन

4 साल की वायरल गर्ल Karga Tinkle Gongo, फोटो ANI

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की रहने वाली 4 साल की मासूम बच्ची कार्गा टिंकल गोंगो (Karga Tinkle Gongo) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और देशभक्ति भरे अंदाज के कारण टिंकल का वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर खुद को "चीनी" बताए जाने वाले एक कमेंट का जवाब देते हुए टिंकल गोंगो ने बड़ी ही बेबाकी से कहा, "हमको चाइनीज मत बोलो, हम लोग इंडियन हैं. आप हमको चाइनीज बोलने से बहुत गुस्सा और दुखी होते हैं. हमें भारतीय कहो, हम ईटानगर में रहते हैं." नन्ही बच्ची का यह भावुक और गर्व भरा जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और देश के हर कोने से लोग इस बच्ची की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन


10 रुपये की आइसक्रीम और उस एक कमेंट की कहानी

टिंकल गोंगो की मां ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में बताया कि यह सब अचानक हुआ. उन्होंने कहा, "हम अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. उसने 10 रुपये मांगे, आइसक्रीम खरीदी और मैंने वह क्यूट वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया. लेकिन उस वीडियो पर किसी यूजर ने कमेंट किया- 'यह चीनी बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या कोई चीनी बच्चा हिंदी बोलता है?" मां ने आगे बताया कि जब उन्होंने यह बात टिंकल को बताई, तो वह काफी उदास हो गई और सीधे बोली कि हम चीनी नहीं, हम तो हिंदुस्तानी हैं.


हम भारत में ही रहना चाहते हैं : कार्गा टिंकल गोंगो के पिता

कार्गा टिंकल गोंगो के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, "हमें इस वीडियो के बारे में सोशल मीडिया से पता चला, जब इसे बने हुए कुछ दिन हो चुके थे. हर तरफ से फोन आ रहे हैं. लोग मेरी बेटी का इंटरव्यू लेने के लिए फोन कर रहे हैं. चाहे बच्चा हो या बड़ा, किसी को भी ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए. यह अच्छी बात है कि मेरी बेटी ने आवाज उठाई. हमें उम्मीद है कि मुख्यधारा के भारत के लोग इस मुद्दे को और मेरी बेटी के दर्द को समझेंगे. अगर घुसपैठ हो रही है, तो यह बहुत दुखद है, क्योंकि हम निश्चित रूप से चीन नहीं जाना चाहते; हम यहीं भारत में ही रहना चाहते हैं."

पूर्वोत्तर भारत की पहचान पर फिर छिड़ी चर्चा

टिंकल के इस वीडियो ने एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव और रूढ़िवादिता पर ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर लोग न सिर्फ बच्ची की मासूमियत को पसंद कर रहे हैं, बल्कि यह संदेश भी दे रहे हैं कि भारत विविधताओं का देश है और हर नागरिक का चेहरा या रूप-रंग अलग हो सकता है, लेकिन हम सब भारतीय हैं.


ये भी पढ़ें: VIDEO : चीनी की बढ़ती कीमतों पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बीजेपी ने आम लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola