हिमाचल चुनाव: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाईवे पर खराब बस को लगाया धक्का, वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर लौटने के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला बिलासपुर में एक हाईवे में फंस गया. गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. इसी बीच ठाकुर ने देखा कि एचआरटीसी की बस को कुछ लोग धक्का लगा रहे हैं. मंत्री ने भी लोगों का साथ देने का फैसला किया और अपनी गाड़ी से निचे उतर गये.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में अनुराग ठाकुर एक हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस को धक्का लगाते दिख रहे हैं. 52 सेकंड के वीडियो के आखिर में लोग केंद्रीय मंत्री को बधाई देते नजर आ रहे हैं.
जाम में फंसे अनुराग ठाकुर, बस खराब होने की वजह से हाईवे में लगी लंबी लाइन
दरसअल हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर लौटने के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला बिलासपुर में एक हाईवे में फंस गया. गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. इसी बीच ठाकुर ने देखा कि एचआरटीसी की बस को कुछ लोग धक्का लगा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने भी लोगों का साथ देने का फैसला किया और अपनी गाड़ी से निचे उतर गये. सभी को कोशिश से खराब बस को किनारे किया गया. अनुराग ठाकुर ने इस काम से वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गये और उन्हें बधाई देने लगे.
#WATCH | Union Minister Anurag Thakur was seen pushing a bus that broke down in the middle of a highway causing a traffic jam in Himachal's Bilaspur.
The Minister's convoy was also stuck in traffic pic.twitter.com/2EPNLKGSJb
— ANI (@ANI) November 8, 2022
Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: बागियों ने बढ़ायी भाजपा की टेंशन ? पीएम मोदी ने कही ये बात
गरीब की बेटी की शादी पर 51000 रुपये, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी संकल्प पत्र को दोहराया. उन्होंने बताया, गर्भवती महिलाओं के 25,000 रुपये हो या 6 से 12 कक्षा तक की बच्चियों के लिए साइकिल हो. हम गरीब की बेटी की शादी पर 51000 रुपये देने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए गहर्विन तहसील में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के समय में 2 वैक्सीन बनवाई, कांग्रेस होती तो विदेश से खरीद कर लाती और कमीशन खाती. हमने भारत में वैक्सीन बनाकर 200 करोड़ से ज्यादा डोज मुफ्त में लगाने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









