क्या प्रेग्नेंट हैं अंजू? पाकिस्तान से भारत पहुंची पहले पति को तलाक देने, दूसरे पति नसरुल्लाह ने कह दी ये बात

Updated:
विज्ञापन
क्या प्रेग्नेंट हैं अंजू? पाकिस्तान से भारत पहुंची पहले पति को तलाक देने, दूसरे पति नसरुल्लाह ने कह दी ये बात

यदि अंजू प्रेग्नेंट होती तो उसे पाकिस्तान से भारत नहीं भेजता. पहले पति अरविंद को तलाक देने भारत पहुंची अंजू को लेकर कई तरह की खबरें चर्चा में..जानें दूसरे पति नसरुल्लाह ने क्या कहा

विज्ञापन

अंजू…शायद यह नाम आपने कुछ दिनों पहले सुना होगा. जी हां…यह उसी महिला का नाम है जो राजस्थान के भिवाड़ी में रहती है और पाकिस्तान जाने के बाद से लगातार सुर्खियों में रह चुकी है. अंजू की बात करें तो उसने पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने के साथ अपना नाम बदल लिया है. उसे अब लोग फातिमा के नाम से बुलाते हैं. ताजा जानकारी ये है कि कुछ दिन पहले अंजू पाकिस्तान से वापस भारत लौट चुकीं हैं. स्वदेश वापसी के बाद उसने अपने पहले पति अरविंद से तलाक मांगा है, हालांकि अरविंद की ओर से तलाक के कागज पर साइन करने से इनकार किया गया है. अब इस पर अंजू के दूसरे पति नसरुल्लाह का रिएक्शन सामने आया है.

क्या कहा अंजू के दूसरे पति नसरुल्लाह ने

अंजू के दूसरे पति नसरुल्लाह ने मामले को लेकर कहा कि अंजू जब अरविंद के साथ रहने को इच्छुक नहीं है तो वह उसे क्यों नहीं तलाक दे रहा है. अंजू के साथ हो रहे व्यवहार से नसरुल्लाह परेशा है. उसने कहा है कि वह भारत आने के लिए एक-दो दिन में वीजा के लिए दूतावास में आवेदन करेगा. इस बीच, अंजू के प्रेग्नेंट होने की अटकलों पर भी नसरुल्लाह ने प्रतिक्रिया दी. उसने कहा कि यदि वह प्रेग्नेंट होती तो उसे पाकिस्तान से भारत नहीं भेजता.

Also Read: VIDEO: छह महीने बाद भारत लौटी अंजू, पाकिस्तान जाकर प्रेमी नसरुल्लाह से कर ली थी निकाह

तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंची अंजू

उल्लेखनीय है कि नसरुल्लाह से अंजू निकाह कर चुकी है. इसके बाद वह अपने पहले पति अरविंद से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. अंजू ने कहा है कि उसकी अपने पहले पति के साथ रहने की इच्छा नहीं है. वह अपने बच्चों के लिए वापस लौटी है. अंजू और अरविंद के दो बच्चे हैं. एक लड़की 15 साल की है जबकि लड़का छह साल का है. अंजू के खिलाफ अरविंद ने अलवर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज भी करा रखी है. पहले पति ने कहा है कि अंजू ने बिना तलाक दिए नसरुल्लाह से निकाह कर लिया.

Also Read: अंजू वापस नहीं आएगी भारत! पाकिस्तान सरकार ने बढ़ाई वीसा की मियाद.. हो रही सौगातों की बरसात

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola