Andhra Pradesh Assembly Polls: चंद्रबाबू नायडू ने दिव्यांगों को 6000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का किया वादा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Apr 2024 10:01 AM
chandrababu-naidu
Andhra Pradesh Assembly Polls: टीडीपी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने दिव्यांगों को 6000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया है. उन्होंने कहा है कि यदि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम अपना हर वादा पूरा करेंगे.
Andhra Pradesh Assembly Polls: आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता को लुभाने का काम पार्टियों की ओर से किया जा रहा है. इस क्रम में तेलुगू देशम पार्टी यानी टीडीपी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने जनता से वादा किया है कि यदि उनकी पार्टी सहयोगी बीजेपी और जनसेना के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज होती है तो वह दिव्यांगों को 6000 रुपये प्रतिमाह कल्याण पेंशन देने का काम करेंगे.
टीडीपी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सत्तेनपल्ली में दिव्यांगों ने मुझसे मुलाकात की. उन्होंने मुझे प्रतिवेदन दिया. उनके अनुरोध के बाद मैंने उनसे कुछ वादा किया है. मेरी ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि टीडीपी-जनसेना-बीजेपी गठबंधन के सत्ता में आने पर हम उन्हें प्रति माह 6000 रुपये की आर्थिक मदद करेंगे.
कब है आंध्र प्रदेश में मतदान जानें
पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने वर्तमान सरकार पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया, कि वाईएसआरसीपी ने उन योजनाओं को निरस्त करने का काम किया जिन्हें टीडीपी ने दिव्यांगों के लिए लागू किया था. आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश में 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट के लिए 13 मई को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि मतों की गिनती चार जून को होगी.
Read Also : Andhra Pradesh Assembly Polls: टीडीपी जीती तो कम होगी शराब की कीमत, जानें क्या बोले चंद्रबाबू नायडू
कम होगी शराब की कीमत
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इससे पहले शराब की कीमत को लेकर वादा किया था जिसकी चर्चा जोरों पर हुई थी. दरअसल, टीडीपी प्रमुख ने विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर कम कीमतों पर बेहतर गुणवत्ता वाली शराब का वादा किया है. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि शराब की कीमत कम हो. इसकी कीमत कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है. यही नहीं, 100 रुपये सरकार अपने खाते में डाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










