Constitution: अनंतकुमार हेगड़े के संविधान बदलने वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने पल्ला झाड़ा, कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
Anantkumar Hegde
Constitution: कन्नड़ बीजेपी सांसद अनंतकुमार हेगड़े के संविधान को लेकर दिए गए बयान पर सियासी सरगर्मी तेज है. बीजेपी जहां हेगड़े के बयान से पल्ला झाड़ रही है, वहीं कांग्रेस बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को संविधान में संशोधन पर सांसद अनंतकुमार हेगड़े की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया.
Constitution: सांसद अनंतकुमार हेगड़े से बीजेपी ने मांगा स्पष्टीकरण
संविधान पर दिए गए बयान पर बीजेपी ने सांसद अनंतकुमार हेगड़े से स्पष्टीकरण मांगा है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, बड़ी स्पष्टता से हम ये कहना चाहेंगे कि ये पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है और पार्टी ने इस बयान का संज्ञान लेकर अनंत कुमार हेगड़े स्पष्टीकरण भी मांगा है. इसे दोहराना आवश्यक है कि जो भी वकतव्य अनंत कुमार हेगड़े द्वारा दिया गया है वो उनका निजी वक्तव्य है.
Constitution: हेगड़े ने संविधान पर क्या दिया बयान?
हेगड़े ने कहा था कि बीजेपी को संविधान में संशोधन करने के लिए और कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी. उन्होंने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को इसके लिए 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में आना होगा. कर्नाटक से छह बार के लोकसभा सदस्य हेगड़े ने कहा, अगर संविधान में संशोधन करना है, कांग्रेस ने संविधान में अनावश्यक चीजों को जबरदस्ती भरकर, विशेष रूप से ऐसे कानून लाकर, जिनका उद्देश्य हिंदू समाज को दबाना था, संविधान को मूल रूप से विकृत कर दिया है – यदि यह सब बदलना है, तो यह इस (वर्तमान) बहुमत के साथ संभव नहीं है. उन्होंने आगे कहा, संविधान में कोई भी बदलाव करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए. हम लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों में भी 2/3 बहुमत की आवश्यकता है. केवल लोकसभा में बहुमत पर्याप्त नहीं है.
हेगड़े के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस पर हमला बोला
हेगड़े के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि संविधान को फिर से लिखना और नष्ट करना भगवा पार्टी व आरएसएस का एजेंडा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी सांसद की कथित टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ परिवार के छिपे हुए इरादों की सार्वजनिक घोषणा है. वहीं पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी सांसद का बयान तानाशाही थोपने के मोदी-आरएसएस के कुटिल एजेंडे को एक बार फिर उजागर करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










