Amritpal Singh: मर्सीडीज से ब्रेजा, फिर बाइक…पुलिस को यूं चकमा देकर भागा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह

Updated:
विज्ञापन
Amritpal Singh: मर्सीडीज से ब्रेजा, फिर बाइक…पुलिस को यूं चकमा देकर भागा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह

पुलिस ने बताया, अमृतपाल सिंह अपनी मर्सिडीज कार से नाके से भागने में कामयाब रहा. उसके बाद सलेमा गांव होते हुए उसका काफिला निकला. उस दौरान उसने ह��ा में राइफल को हवा में लहराया. अमृतपाल ने वहां पर अपनी गाड़ी बदल ली और मर्सिडीज से ब्रेजा में सवार हो गया.

विज्ञापन

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 75 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. 10 जिलों में पुलिस ने अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है. लेकिन इसके बावजूद अमृतपाल फरार है. इसबीच पंजाब पुलिस को बड़ी सफला मिली है, अमृतपाल जिस ब्रेजा कार से फरार हुआ था, उसे जब्त कर लिया गया है. अब सवाल उठता है कि पुलिस फोर्स को चकमा देकर आखिर अमृतपाल फरार कैसे हो गया.

पुलिस कमिश्नर ने बताया, कैसे भागा अमृतपाल

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने जो हलफनामा पेश किया है, उसमें उन्होंने अमृतपाल के भागने की पूरी कहानी बता दी है. उन्होंने बताया, 18 मार्च को पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया. पुलिस ने नाका भी तैयार किया था. उसी समय अमृतपाल की गाड़ियों का काफिला आया. वह खुद मर्सिडीज में बैठा था. काफिले में कुल चार गाड़ियां थीं. पुलिस ने सभी गाड़ियों को रोकना की कोशिश की. लेकिन रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड़ को तोड़ते हुए सभी गाड़ियां वहां से फरार हो गयीं.

पहले मर्सिडीज, फिर ब्रेजा और आखिर में बाइक से फरार हुआ अमृतपाल

पुलिस ने बताया, अमृतपाल सिंह अपनी मर्सिडीज कार से नाके से भागने में कामयाब रहा. उसके बाद सलेमा गांव होते हुए उसका काफिला निकला. उस दौरान उसने हवा में राइफल को हवा में लहराया. अमृतपाल ने वहां पर अपनी गाड़ी बदल ली और मर्सिडीज से ब्रेजा में सवार हो गया. वह अपने साथियों के साथ शाहकोट के लिए रवाना हो गया. अमृतपाल ने वहां अपनी ब्रेजा कार को छोड़ दिया और प्लेटिना बाइक में सवार हो गया, जबकि उसके साथी बुलेट में.


Also Read: Amritpal Singh Updates : आखिर कहां है अमृतपाल सिंह ? आईएसआई भड़का रहा है खालिस्तान समर्थकों को

जिस ब्रेजा कार में भागा था अमृतपाल सिंह, उसे पुलिस ने किया बरामद

पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया, जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. उन्हें चार लोगों ने मदद की. उसकी मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है. एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले. पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला.

अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA लगाया गया

पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया, अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. उनके खिलाफ 18 मार्च को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है.

भेष बदलकर अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिया चकमा, तस्वीरें जारी

पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी कीं हैं. पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल कहते हैं, अमृतपाल सिंह की अलग-अलग भेष में कई तस्वीरें हैं. हम ये सभी तस्वीरें जारी कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें इस मामले में गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें.

अदालत ने खुफिया विभाग की विफलता को लेकर पंजाब सरकार की खिंचाई की

पंजाब सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के प्रावधान लगाए गए हैं. वहीं, अदालत ने ‘खुफिया विभाग की विफलता’ के कारण अलगाववादी के पुलिस के हाथ से निकल जाने को लेकर भी राज्य सरकार की खिंचाई की. जज शेखावत ने कहा कि हथियारों से लैस पूरा पुलिस प्रशासन अभियान में जुटा था उसके बावजूद अमृतपाल सिंह फरार होने में कामयाब हुआ जबकि उसके सभी सहयोगी पकड़ लिए गए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola