अमित शाह ने तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने का लिया संकल्प, ओवैसी ने किया पलटवार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Apr 2023 9:52 AM
अमित शाह ने कहा, तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तब तक नहीं रुकेगी, जब तक राज्य की वर्तमान सरकार सत्ता से हट नहीं जाती.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने का संकल्प लिया है. चेवल्ला में विजय संकल्प रैली के नाम से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आती है, तो मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा. इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमित शाह पर पलटवार किया है.
तेलंगाना की बीआरएस सरकार की उल्टी गिनती शुरू : शाह
अमित शाह ने कहा, तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तब तक नहीं रुकेगी, जब तक राज्य की वर्तमान सरकार सत्ता से हट नहीं जाती.
केसीआर का सपना कभी नहीं होगा पूरा- शाह
बीआरएस की विस्तार योजनाओं पर अमित शाह ने कहा कि केसीआर ने प्रधानमंत्री बनने और देशभर में घूमने का सपना देखा है. उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि कोई पद खाली नहीं है, तेलंगाना के लोग सब कुछ जानते हैं. प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है. गृहमंत्री ने कहा, केसीआर, 2024 में भी नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. इससे पहले तेलंगाना में विधानसभा चुनाव एक ट्रेलर होगा और यहां भाजपा सरकार बनेगी.
Also Read: ममता बनर्जी ने किया दावा, ‘यह साबित हुआ कि मैंने अमित शाह को फोन किया तो इस्तीफा दे दूंगी’
मुस्लिम विरोधी भाषा के अलावा बीजेपी के पास कोई विजन नहीं : ओवैसी
तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के बयान पर ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया और कहा, आप तेलंगाना के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?. उन्होंने आगे कहा, मुस्लिम विरोधी भाषा के अलावा बीजेपी के पास कोई विजन नहीं है. वे केवल फर्जी मुठभेड़, हैदराबाद पर सर्जिकल स्ट्राइक, कर्फ्यू, बुलडोजर और अपराधियों को रिहा कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, यदि शाह एससी, एसटी और ओबीसी के लिए न्याय के बारे में गंभीर हैं, तो उन्हें 50% आरक्षण सीमा को हटाने के लिए एक संवैधानिक संशोधन पेश करना चाहिए.
अमित शाह ने केसीआर पर जमकर किया हमला
अमित शाह ने कहा, राज्य में आठ-नौ साल से भ्रष्ट सरकार चला रही सत्तारूढ़ बीआरएस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने दावा किया कि पूरी दुनिया बीआरएस और के चंद्रशेखर राव के खिलाफ गुस्से को देख रही है. शाह ने दावा किया कि भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है और भ्रष्टों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. उन्होंने कहा, तेलंगाना की जनता आपके (केसीआर) और आपके परिवार के भ्रष्टाचार को जान चुकी है. ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने टीआरएस को बीआरएस बनाया. गौरतलब है कि तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










