अमेरिकी राजदूत ने लिया दक्षिण भारतीय व्यंजन का स्वाद, बोले- अमेजिंग… देखें वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Jun 2023 6:05 PM

विज्ञापन

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी लजीज भारतीय व्यंजन का आनंद लिया. इस दौरान भारतीय अधिकारियों ने उन्हें दक्षिण भारतीय फूड की भी जानकारी दी. तमिलनाडु भवन में उन्होंने दक्षिण भारतीय थाली को केले के पत्ते पर चखा.

विज्ञापन

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने ट्विटर पर भारतीय खाने की जमकर तारीफ की है. दरअसल, अमेरिकी राजदूत एरिक ने दिल्ली स्थित तमिलनाडु भवन का दौरा किया. वहां उन्होंने दक्षिण भारतीय जायके का आनंद लिया. उन्होंने दक्षिण भारतीय थाली को केले के पत्ते पर चखा. उन्होंने इडली, चावल, कई तरह की सब्जी और चटनी का आनंद लिया. एरिक ने खाने की खूब प्रशंसा की. साथ ही कहा कि वो इन स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों की जटिलता से बहुत प्रभावित हैं. अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा है चेन्नई.. आपके पास मेरा दिल है और मैं आपको जल्द ही देखने के लिए उत्साहित हूं.

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भारतीय अधिकारियों के साथ बैठकर लजीज व्यंजन का भरपूर आनंद लिया. इस दौरान भारतीय अधिकारियों ने उन्हें दक्षिण भारतीय फूड की भी जानकारी दी. एरिक ने तो व्यंजनों की काउंटिंग भी की. इस दौरान वहां मौजूद दो बच्चों से एरिक ने मुलाकात की. उन्होंने बच्चों का नाम पूछा और उनसे हाथ भी मिलाया. लजीज व्यंजन खाकर एरिक काफी संतुष्ट नजर आए.

जापानी राजदूत ने लिया था वड़ापाव खाने का मजा
इससे पहले जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय खाने का मजा लिया था. उन्होंने इसको लेकर अपने ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वड़ापाव का जमकर लुत्फ उठाया था. यहीं नहीं जापानी राजदूत ने अपनी पत्नी के साथ वड़ा पाव खाने का एक कंपीटिशन भी किया था, जिसमें वे हार गये था. उनके पोस्ट किए गए वीडियो पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा था कि यह ऐसी प्रतियोगिता है जिसे आप हारने का बुरा नहीं मान सकते.

जापानी राजदूत को बेहद पसंद है भारतीय खाना
अपने ट्विटर पर जापानी राजदूत ने लिखा था कि मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है. हालांकि उन्होंने यह भी लिखा था कि उन्हें कम तीखा पसंद है. एक अन्य पोस्त में उन्होंने लो मिसल पाव का लुत्फ उठाने वाला वीडियो शेयर किया था. जापानी राजदूत का ट्विटर पर भारतीय खाने के वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था. वीडियो काफी वायरल भी हुआ था. 

Also Read: बेलारूस से परमाणु बम बरसाएगा रूस! एक इशारे पर मच सकती है दुनिया में तबाही, जानें क्या है पुतिन का प्लान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola