भविष्य में नई दिल्ली और प्रदूषण के साथ इसकी लड़ाई, आर्टिस्ट माधव कोहली ने तस्वीरों के जरिए कुछ यूं दिखाई

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेने और जीने वालों के लिए ये वायरल पोस्ट काफी रिलेटेबल है. डिजिटल आर्टिस्ट माधव कोहली ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाई गई फोटोज अपलोड किये हैं और कैप्शन दिया है- भविष्य में नई दिल्ली और प्रदूषण के साथ इसकी लड़ाई कैसी दिखेगी?

विज्ञापन
undefined

आर्टिस्ट माधव कोहली ने दिल्ली में रहने वाले लोगों की प्रदूषण के साथ जो संघर्ष होने वाली है उससे रिलेटेड भविष्य की जो तस्वीर होगी उसे दिखाने की कोशिश की है.

विज्ञापन
undefined

आर्टिस्ट ने दिखाया है कि कैसे हर कोई ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क पर निर्भर होगा और इसके बिना उनकी दिनचर्या शुरू नहीं होगी.

undefined

अपने डेली रूटीन के काम चाहे वह मार्केट से सब्जियां खरीदने का हो या स्कूल, कॉलेज जाने का बिना ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के संभव नहीं होगा.

undefined

तस्वीरें डराने वाली हैं लेकिन दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते खतरनाक स्तर कहीं न कहीं इन तस्वीरों से रिलेट करती हैं.

undefined

माधव कोहली एक मल्टीडिसीप्लिनरी आर्टिस्ट हैं, जो वीडियो, फोटो, डिजिटल आर्ट के माध्यमों में काम कर रहे हैं, जो अक्सर ट्रेंडिंग और कॉन्सेप्ट बेस्ड सब्जेक्ट्स पर तस्वीरें बनाते हैं.

undefined

आर्टिस्ट माधव कोहली ने कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन, बोस्टन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और इन्होंने फिल्म और टेलीविजन में बीएससी की डिग्री ली है.

undefined

आर्टिस्ट माधव कोहली के इंस्टाग्राम पर 21.4K फॉलोवर्स हैं. दिल्ली में प्रदूषण के स्तर और वहां रह रहे लोगों के बीच भविष्य में होने वाले संघर्ष की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यूर्जस तस्वीरों की सराहना करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं.

undefined

आर्टिस्ट ने इन तस्वीरों के जरिए चेताया है कि अगर अभी भी नहीं संभले तो ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के बिना लोग अपनी दिनचर्या शुरू नहीं कर पायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola