Air India Urination Incident: सहयात्री पर पेशाब करने की घटना, केंद्र ने एयरलाइन से मांगी रिपोर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Jan 2023 5:17 PM

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में एक सह-यात्री पर कथित रूप से पेशाब करने वाये सख्स के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर लिया है. एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस यात्री को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है.

विज्ञापन

एयर इंडिया की उड़ान में पिछले दिनों एक सह-यात्री पर पेशाब करने की घटना पर केंद्र सरकार एक्शन में आ गयी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. साथ ही कंपनी से आंतरिक जांच करने के लिए कहा है. मंत्रायल ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा, अगर घटना के दिन ही सूचित कर दिया जाता, तो अबतक इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई होती.

सहयात्री पर पेशाब करने वाले यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में एक सह-यात्री पर कथित रूप से पेशाब करने वाये सख्स के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर लिया है. एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस यात्री को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत), 354 (महिला को अपमानित करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की लज्जा भंग करने का इरादा) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से गलत व्यवहार) के साथ-साथ विमान नियमों के तहत के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सहयात्री पर पेशाब करने वाले सख्स पर लगा 30 दिन का यात्रा प्रतिबंध

एयर इंडिया ने पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान के दौरान सहयात्री पर पेशाब करने वाले यात्री पर आगामी 30 दिनों के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है. इसके साथ ही एक आंतरिक समिति बनाकर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने पर चालक दल के सदस्यों की तरफ से क्या कार्रवाई में लापरवाही हुई.

Also Read: Coronavirus : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई से भारत आने वाले यात्रियों के लिए जारी की कोविड गाइडलाइंस

डीजीसीए ने एयर इंडिया से मांगी रिपोर्ट

विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले साल 26 नवंबर को हुई घटना को लेकर एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है. डीजीसीए ने कहा कि मामले में विमानन कंपनी के जो कर्मी लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला

गौरतलब है कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दी थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola