ePaper

एयर फोर्स की महिला स्क्वॉड्रन लीडर ने विंग कमांडर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में दर्ज करायी लिखित शिकायत

Updated at : 16 Feb 2021 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
एयर फोर्स की महिला स्क्वॉड्रन लीडर ने विंग कमांडर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में दर्ज करायी लिखित शिकायत

indian air force, sexual harassment, Squadron leader : श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के जम्मू के सतवारी एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात महिला स्क्वॉड्रन लीडर ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी विंग कमांडर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सतवारी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के जम्मू के सतवारी एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात महिला स्क्वॉड्रन लीडर ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी विंग कमांडर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सतवारी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

सतवारी थाने के एसएचओ के मुताबिक, महिला अफसर की शिकायत की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जाता है कि आईपीसी की धारा 354, 354 (ए) और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बताया जाता है कि महिला अफसर ने मामले में अदालत में भी याचिका दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. अपनी शिकायत में महिला अधिकारी ने आरोपित पर भद्दी टिप्पणी करने और अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है.

महिला अधिकारी की शिकायत के मुताबिक, वह पिछले साल अक्तूबर माह से जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है. विंग कमांडर ने उनके साथ अश्लील हरकतें की हैं. कई पार्टियों में गलत हरकतें की गयी हैं. महिला को डेढ़ साल का बच्चा है.

महिला अधिकारी का पति लद्दाख में तैनात हैं. उन्होंने विंग कमांडर पर आरोप लगाया है कि जब उन्होंने लद्दाख जाने के लिए अवकाश मांगा, तो कमांडर ने उनकी छुट्टी मंजूर नहीं की.

बताया जाता है कि महिला अधिकारी ने साक्ष्य के तौर पर कुछ वीडियो संदेश और मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी है. शिकायत में महिला अधिकारी ने बताया है कि विंग कमांडर उसे उसकी शादी के पहले से कैसे जानते थे?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola