AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी बोले- भारतीय सीमा में नहीं आई चीन की फौज!, संसद के शीत सत्र में इस पर बहस हो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2021 3:50 PM

विज्ञापन

India China Border Dispute एआईएमआईएम प्रमुख (AIMIM Chief) असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश से कहा था कि चीन की फौज भारत की सीमा में नहीं आई है. उनकी ये बात झूठ साबित हुई है. असदुद्दीन ओवैसी ने मांग करते हुए कहा कि संसद के शीत सत्र में इस पर बहस होनी चाहिए.

विज्ञापन

India China Border Dispute एआईएमआईएम प्रमुख (AIMIM Chief) असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश से कहा था कि चीन की फौज भारत की सीमा में नहीं आई है. उनकी ये बात झूठ साबित हुई है. असदुद्दीन ओवैसी ने मांग करते हुए कहा कि संसद के शीत सत्र में इस पर बहस होनी चाहिए. उन्होंने कहा, अगर सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा का बहाना देती है तो लोकसभा के नियम 248 के तहत एक गुप्त बैठक करवा सकती है.

इससे पहले एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चीन का मसला उठाते हुए केंद्र सरकार पर सवाल दागा था. उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है. ओवैसी ने लिखा, 2014 से पहले मोदी कहते थे कि समस्या सरहदों पर नहीं है, समस्या दिल्ली में है. यह पहले से कहीं ज्यादा सच है. तब गुजरात के सीएम मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन अब पीएम मोदी चीन का नाम तक नहीं लेते. क्या हुआ? यह हिचकिचाहट क्यों?

ओवैसी ने कहा कि हम चीन-भारत संबंधों और सीमा पर स्थिति पर पूर्ण संसदीय बहस की मांग करते हैं. सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादित सीमावर्ती इलाकों में भी ले जाया जाए. यह हमें अपनी संप्रभुता को फिर से स्थापित करने और जनता को सूचित रखने की अनुमति देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola