ePaper

अन्नाद्रमुक तोड़ देगी BJP के साथ गठबंधन? जानें लोकसभा चुनाव के पहले दक्षिण भारत की राजनीति में क्यों मची खलबली

Updated at : 13 Jun 2023 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक तोड़ देगी BJP के साथ गठबंधन? जानें लोकसभा चुनाव के पहले दक्षिण भारत की राजनीति में क्यों मची खलबली

Lok sabha Election 2024 : अन्नामलाई द्वारा अन्नाद्रमुक और उसकी नेता जे जयललिता की कथित आलोचना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने भाजपा नेता पर गठबंधन में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Lok sabha Election 2024 : कर्नाटक में भाजपा की हार के बाद जल्द ही तमिलनाडु में उसकी एकमात्र सहयोगी अन्नाद्रमुक भी पार्टी से नाता तोड़ सकती है. दरअसल, अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने भाजपा के साथ गठबंधन में होने के बावजूद उसकी तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई द्वारा अन्नद्रमुक की आलोचना करने पर आपत्ति जतायी है और उनकी मंशा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने यह भी कहा कि यदि अन्नामलाई को नहीं रोका गया तो अन्नाद्रमुक भाजपा के साथ अपने गठबंधन पर पुन:विचार करने के लिए मजबूर हो जाएगी.

अन्नामलाई द्वारा अन्नाद्रमुक और उसकी नेता जे जयललिता की कथित आलोचना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने भाजपा नेता पर गठबंधन में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या दिल्ली के नेताओं ने उनके बयानों को अनुमति दे रखी है? जयकुमार ने मीडिया से बात की और पूछा, क्या अन्नामलाई की यह मंशा है कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न जीत पाए और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री न बन पाएं? क्या उनकी गतिविधियां इस दिशा में नहीं हैं?

भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप क्यों हैं?

अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि उनकी आलोचना अस्वीकार्य है और पूछा कि भ्रष्टाचार के बारे में बात करने के शौकीन अन्नमलाई कर्नाटक में भाजपा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप क्यों हैं? उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा राज्य में अकेले दम पर कुछ नहीं कर सकती है और कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की मजबूत उपस्थिति ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की.

Also Read: मध्य प्रदेश से प्रियंका का हुंकार : बोलीं – भाजपा सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले हुए
पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने क्या कहा

जयकुमार ने कहा कि भाजपा 20 साल के अंतराल के बाद अन्नाद्रमुक की वजह से आज चार विधायकों के साथ राज्य विधानसभा में मौजूद है। क्या अन्नामलाई इससे इनकार करेंगे? भाजपा को पहचान तभी मिलेगी जब वह अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में रहेगी. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने भाजपा प्रदेश प्रमुख की आलोचना की और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर अन्नामलाई की कथित टिप्पणी उनकी ‘राजनीतिक अपरिपक्वता’ को दर्शाती है1

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola