ePaper

अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर सदन में जोरदार हंगामा, भाजपा ने कहा- माफी मांगे सोनिया गांधी

Updated at : 28 Jul 2022 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर सदन में जोरदार हंगामा, भाजपा ने कहा- माफी मांगे सोनिया गांधी

**EDS: TV GRAB** New Delhi: Union Minister Smriti Irani speaks in the Lok Sabha during ongoing Monsoon Session of Parliament, in New Delhi, Thursday, July 28, 2022. (SANSAD TV/PTI Photo) (PTI07_28_2022_000040A)

महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी' कहकर उनका अपमान किया.

विज्ञापन

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर संसद में घमासान जारी है. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सदन के बाहर की गयी एक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को विपक्षी दल को ‘आदिवासी और गरीब विरोधी’ करार दिया. भाजपा कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की.

अधीर रंजन चौधरी ने ‘सड़क पर जाकर’ अपमान किया

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी. निचले सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई तो महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया. ईरानी ने कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित मुर्मू का चौधरी ने ‘सड़क पर जाकर’ अपमान किया.

कांग्रेस महिला विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी

महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इस कृत्य को और ‘महिला राष्ट्रपति के इस अपमान’ को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष देश से माफी मांगें. उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी करार दिया. इस दौरान सोनिया गांधी और चौधरी सदन में उपस्थित थे. ईरानी के साथ भाजपा के अनेक सांसद और विशेष रूप से पार्टी की सभी महिला सांसद इस दौरान खड़े होकर कांग्रेस नेता की टिप्पणी का विरोध करते देखी गयीं.

Also Read: राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी ने कहा- माफी मांग चुके हैं अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने आखिर क्या कहा

यहां चर्चा कर दें कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी” कहकर संबोधित किया था. गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है. यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है, तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola