मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर दिल्ली समेत देशभर में बवाल, सड़कों पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, दिल्ली में अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2023 5:03 PM

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कहा है कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी सरकार का कायरतापूर्ण परिचय है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि ये मोदी सरकार की कायरतापूर्ण कार्रवाई है.

विज्ञापन

सीबीआई ने कथित शराब घोटाला मामले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को आज यानी सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में सिसोदिया और सीबीआई के वकीलों में जिरह हुआ. दोनों ओर की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले रविवार को सीबीआई ने पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. इधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सीबीआई कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीजेपी-AAP की खाई हो सकती है और गहरी: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई का आम आदमी पार्टी जोरदार विरोध कर रही है. पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर कल से ही हंगामा कर रहे हैं. वहीं, सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली समेत कई और इलाकों में राजनीतिक उबाल आ गया है. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और सीबीआई कार्रवाई को लेकर आप पार्टी सीधे बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं, आप कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन करने पहुंच रहे थे. हालांकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीजेपी मुख्यालय तक नहीं जाने दिया.

undefined

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कहा है कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी सरकार का कायरतापूर्ण परिचय है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि ये मोदी सरकार की कायरतापूर्ण कार्रवाई है. उन्होंने आरोप लगाये हुए कहा कि सिसोदिया पर झूठी कार्रवाई हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मोदी जी के मित्र अडानी है जिन्होंने लाखों-करोड़ों का घोटाला किया लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

AAP ने मौजूदा हालात की आपातकाल से की तुलना: गिरफ्तारी का विरोध कर रहा आम आदमी पार्टी ने मौजूदा हालात की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लागू आपातकाल से की है. आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने रविवार से लेकर आज तक पार्टी के करीब 80 फीसदी नेताओं को गिरफ्तार किया है. इसी कड़ी में आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये आपातकाल के संकेत हैं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वही कर रही है जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में आपातकाल लागू करने के समय किया था.

undefined

बिहार झारखंड में भी हो रहा प्रदर्शन: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया. आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में आप कार्यकर्ता सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे. कई जगहों पर कार्यकर्ताओं का पुलिस से झड़प भी हुई.

undefined

बीजेपी कर रही है लोकतंत्र पर हमला- विजयन: सीबीआई की ओर से आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिफ्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरप्तारी को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे बीजेपी विपक्ष को डराने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करती है. उन्होंने कहा कि यह सत्ता का घोर दुरुपयोग और लोकतंत्र पर हमला है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola