'राजनाथ सिंह को मिली गलत जानकारी', AAP सांसद ने किया पलटवार, कहा- पंजाब से पहले लें मणिपुर की जिम्मेदारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jun 2023 10:29 AM

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान पर आम आदमी पार्टी भड़क गई है. AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि राजनाथ सिंह को पंजाब के बारे में गलत जानकारी मिली है. आप ने यह भी कहा है कि उन्हें पंजाब की चिंता करने से पहले मणिपुर में जारी हिंसा और वहां के बिगड़े हालात पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान का आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है. आप सांसद राघव चड्ढा ने राजनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए मणिपुर को लेकर तंज कसा है. चड्ढा ने कहा कि लगता है कि राजनाथ सिंह को पंजाब के बारे में गलत जानकारी मिली है. पंजाब में आप-भगवंत मान सरकार के तहत राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है. पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ दशकों की तुलना में काफी बेहतर है. मैं रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि मणिपुर जल रहा है, लाखों लोग बेघर हैं और हजारों लोग मारे गए हैं, इसलिए अन्य राज्यों पर ध्यान देने से पहले इसकी जिम्मेदारी लें.

वहीं, आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने भी राजनाथ सिंह के बयान पर कहा है कि वो पंजाब के बारे में चिंतित हैं लेकिन मणिपुर की स्थिति से बेखबर हैं. उन्होंने राजनाथ सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री को पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बयान देने से पहले मणिपुर में अस्थिर हालात और वहां हिंसा को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए. कांग ने कहा कि मणिपुर में हिंसा व्यापक स्तर पर फैली हुई है. अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गैर-भाजपा शासित राज्यों को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं.

मणिपुर में नहीं ध्यान दे रही केंद्र सरकार- AAP
आम आदमी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर गए हैं और गृह मंत्री रैलियां कर रहे हैं. जबकि, बाकी और मंत्री विपक्षी दलों की आलोचना करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मौजूदा हालात को देखते हुए पीएम मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपना ध्यान मणिपुर में हिंसा रोकने पर केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि या तो किसी ने राजनाथ सिंह को गुमराह किया है या फिर उन्होंने जानबूझकर पंजाब के मामले में गलत बयान दिया है.

Also Read: PM Modi आज मिस्र के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, शहीद भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

क्या था राजनाथ सिंह का बयान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड में रैली को संबोधित करने के दौरान प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला था. अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा था कि सभी जानते हैं कि आज पंजाब में आज क्या हालात है. उन्होंने कहा था कि जिस राज्य या देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा अच्छी नहीं है वह प्रगति नहीं कर सकता.सीएम भगवंत मान पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने यह भी कहा था कि मैं इस सरकार से अपेक्षा करता हूं कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पहल करें. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola