PM Modi आज मिस्र के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, शहीद भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jun 2023 9:03 AM
पीएम मोदी शनिवार को अपनी राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे. मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली ने हवाई अड्डे पर गले मिलकर मोदी का स्वागत किया. मिस्र में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर अपने समकक्षों के साथ चर्चा की. आज पीएम मोदी राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात करने वाले हैं.
PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र अपने तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे के बाद अब दो दिवसीय यात्रा पर मिस्र में हैं. बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है और साथ ही 26 सालों में मिस्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बन गये हैं. वहीं मिस्र में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. मिस्र में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गौरतलब है कि शनिवार को पीएम मोदी ने काहिरा में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबूली से मुलाकात की.आज यानी रविवार को पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात करने वाले हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि वो राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं.
अल-हाकिम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी
अपने मिस्र के राजकीय दौरे में पीएम मोदी आज यानी रविवार को काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जाएंगे. इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है. इसके बाद पीएम मोदी प्रथम विश्वयुद्ध में अपनी जान गंवाने वाले 3799 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेलियोपोलिस जंग कब्रिस्तान भी जाएंगे. वहीं, पीएम मोदी आज काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
कई मुद्दों पर की चर्चा
मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत व्यापार संबंधों को गहरा करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा के साथ की. विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों के बीच भारत और मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल लेनदेन मंच, दवा तथा लोगों के बीच संपर्क सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर पीएम मोदी ने चर्चा की.
फिल्म शोले के गीत से पीएम मोदी का स्वागत
पीएम मोदी शनिवार को अपनी राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे. मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली ने हवाई अड्डे पर गले मिलकर मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं, पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे थे वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए मोदी, मोदी और वंदे मातरम के नारों के साथ उनका स्वागत किया. साड़ी पहनकर आई मिस्र की एक महिला ने फिल्म शोले के लोकप्रिय गीत ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी महिला को ध्यान से सुनते दिखे और उन्होंने उस समय हैरानी जताई जब महिला ने कहा कि वह बहुत कम हिंदी जानती है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










