9 नवंबर सुबह की टॉप 20 खबरें : दीपके का दावा 2029 में BJP की होगी हार, दिवाली पर और जहरीली हुई दिल्ली की हवा

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में जहरीली हवा के बीच सड़क पर चलती गाड़ियां, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

9 November Top 20 News: सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने दावा किया है, 2029 में बीजेपी की हार होगी. वहीं दीवाली पर दिल्ली की हवा और भी जहरीली हो गई. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. CJP के अभिजीत दीपके का दावा, 2029 में BJP की हार होगी

कोच्चि में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान Cockroach Janata Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2029 में BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी. दीपके ने लोगों से केंद्र में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहने की अपील भी की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

2. मिस्र में दो ट्रेनों की टक्कर, 4 लोगों की मौत; 88 घायल, राष्ट्रपति सिसी ने दिए जांच के आदेश

मिस्र के गीजा गवर्नरेट में दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने घटना पर दुख जताते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. दिवाली पर और जहरीली हुई दिल्ली की हवा: AQI 483 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार; सांस लेना मुश्किल

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रविवार सुबह बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया. राजधानी का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 8:10 बजे 483 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. भारत में दिवाली पर बिकते हैं 7,000 करोड़ के पटाखे, फिर दुनिया के बाजार पर चीन का राज क्यों?

भारत में पटाखों का बड़ा बाजार और शिवकाशी जैसा प्रमुख उत्पादन केंद्र होने के बावजूद निर्यात में चीन आगे है. जानिए कैसे चीन का लियूयांग दुनिया की पटाखा राजधानी बन गया? पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा, पढ़ें पीएम मोदी का विशेष आलेख

LK Advani 100th Birthday: लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी का स्नेहिल आलेख. जानें उनके प्रेरणादायक जीवन, राजनीति और योगदान के बारे में. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. बस्तर में CRPF जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, बोले- नक्सलवाद से मुक्त हुई यह पहली दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में जवानों संग दीवाली मनाते हुए कहा कि देश ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर ली है. उन्होंने बताया कि मजबूत सुरक्षा नीति की वजह से अब दशकों पुराना खौफ खत्म हो चुका है और लोग बिना किसी डर के त्योहार मना रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. ‘द ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन’ खत्म हो सकता है, तो दिल्ली का प्रदूषण क्यों नहीं? एनसीआर में जहरीली हवा का गुनहगार कौन?

दिल्ली की हवा फिर से दमघोंटू हो गयी है. एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया है. चार दशक की जद्दोजहद के बावजूद दिल्ली के लोगों को सांस लेने के लिए क्यों नहीं मिल रही स्वच्छ हवा? क्या है द ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन का इतिहास. स्मॉग का प्रकोप बढ़े, तो क्या बरतें सावधानियां. पढ़ें पूरा विश्लेषण. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. VIDEO: दिवाली को ईद बताकर घिरे खरगे, सोशल मीडिया यूजर ने पूछा- पाकिस्तान से हैं क्या?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए. उन्होंने दिवाली को 'खुशियों की ईद' बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने उनके बयान पर तंज कसा, तो कुछ ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम की आरती, जलाए दीप; बोलीं- सबके पूर्वज हैं प्रभु राम

काशी में मुस्लिम महिलाओं ने दीपावली पर श्रीराम-जानकी की आरती उतारकर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया. उर्दू में श्रीराम आरती का गायन. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. तीन एनकाउंटर की कहानी पर घिरी पटना पुलिस, परिजनों ने खड़े किए 5 बड़े सवाल

Triple Encounter in Patna पटना पुलिस के एनकाउंटर पर परिजनों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. IND U19 vs PAK U19: अर्जुन की सेंचुरी पर भारी पड़ी जहूर की शतकीय पारी, पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया

U19 एशिया कप में भारत को पाकिस्तान से 3 विकेट से हार मिली. हमजा जहूर की शानदार नाबाद शतकीय पारी ने पाक को जीत दिलाई. भारतीय गेंदबाज आखिरी समय में मैच पर पकड़ बनाने में नाकाम रहे. जानिए इस रोमांचक मुकाबले में कब और कैसे पलटा मैच, टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह और मैच के सभी अहम पल. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. बचपन की डरपोक सोमा मौत के कुएं में दौड़ाती है बाइक, सौतेले पिता के ताने सुने, अब स्टंट्स देख लोग करते हैं सैल्यूट

8वीं कक्षा में मौत का कुआं देखकर स्टंट राइडर बनने का सपना देखा. परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर सोमा बसु बनीं मौत के कुएं की बेखौफ राइडर.वीडियो में देखिए प्रभात खबर के साथ सोमा बसु की बातचीत. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. Demonetisation के 10 साल: 86.9% नकदी हुई थी अमान्य, जानिए अब पुराने नोटों का क्या है नियम

नोटबंदी के 10 साल पूरे. जानें ₹500-₹1000 के पुराने नोट बंद होने के पीछे का कारण, RBI के चौंकाने वाले आंकड़े और आज पुराने नोट बदलने के नियम. क्या आज भी बदल सकते हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Analysis: यूपी में NDA का कुनबा बढ़ेगा या बिखरेगा? चिराग की एंट्री से राजभर नाराज

NDA Alliance Conflict सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने NDA में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उत्तर प्रदेश में बढ़ती सक्रियता पर आपत्ति जताई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. Watch Video: रांची में लगेगी निशा भगत की प्रतिमा, आदिवासी संगठनों ने किया ऐलान

युवा आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का मामला गरमाया. रांची में प्रतिमा स्थापना का ऐलान. संगठनों ने CBI जांच और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. Nisha Bhagat Case: 'अबुआ राज' में आदिवासी कितने सुरक्षित? सांसद वीडी राम ने उठाये सवाल

निशा भगत की मौत पर सांसद वीडी राम ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने निष्पक्ष जांच और आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बेटी की शादी में PM मोदी को न्योता देंगे अनंत सिंह, कहा- पाकिस्तान से भी आएं मेहमान, 4 लाख मेहमानों के लिए बनेगा खाना

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में PM मोदी, नीतीश, लालू समेत देश-विदेश के मेहमानों का स्वागत. 4 लाख लोगों के लिए 150 से अधिक व्यंजन परोसने की तैयारी.पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. कौन हैं बिहार की यंग लेडी सिंघम? JDU नेता से मुलाकात के बाद Ex- IPS काम्या मिश्रा आई चर्चा में

बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा का नाम चर्चा में है. JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Ramayana Box Office: 4 दिन में दुनियाभर में लगभग ₹500 करोड़ पहुंची फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 4 दिनों में दुनियाभर में 499.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. भारत में नेट कमाई 238.85 करोड़ और विदेशों में 214 करोड़ रुपये रही. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Viral Video: जयपुर में कैफे मालिक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लोग सड़क पर जा रहे एक शख्स पर पीछे से लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हमले का शिकार हुआ व्यक्ति एक कैफे का मालिक है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola