तीन एनकाउंटर की कहानी पर घिरी पटना पुलिस, परिजनों ने खड़े किए 5 बड़े सवाल

Updated:
विज्ञापन

तीन एनकाउंटर, पांच बड़े सवाल!

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Triple Encounter in Patna पटना पुलिस के एनकाउंटर पर परिजनों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Triple Encounter in Patna पटना पुलिस की ओर से शुक्रवार की सुबह पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में संलिप्त तीन बदमाशों के एनकाउंटर के बाद विवाद गहरा गया ह. मुठभेड़ में मारे गये तीनों आरोपितों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाये हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है और इस मामले में उनका भी एनकाउंटर कर दिया, जिनका पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं था.

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. परिजनों के विरोध और सवालों के बाद पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने पूरे मामले की दोबारा जांच कराने और जांच में दोषी पाये जाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं, गांव के लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

एसएसपी ने जारी की अपराधियों की हिस्ट्री

इधर, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने तीनों मारे गये आरोपितों की आपराधिक हिस्ट्री जारी करते हुए दावा किया है कि तीनों पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में शामिल थे. एसएसपी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गये बबलू कुमार और सूरज कुमार ने हत्याकांड में शूटर की भूमिका निभायी थी, जबकि जेपी यादव इस पूरी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता था. हालांकि, पुलिस के इस दावे को जेपी यादव के परिजनों ने सिरे से खारिज कर दिया है. उनका आरोप है कि वार्ड पार्षद के दबाव में पुलिस अधिकारियों ने जेपी यादव को पंजाब से पटना बुलवाया और फिर उसका एनकाउंटर कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पत्नी का सवाल- पंजाब से किसने बुलाया ?

जेपी यादव की पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को पहले यह जांच करनी चाहिए कि उनके पति को पंजाब से पटना किसने बुलाया थ. पुलिस को यह जानकारी कैसे मिली कि उनके पति पंजाब से पटना लौट रहे हैं? उन्होंने सवाल किया कि पुलिस को यह भी प्रमाण के साथ बताना चाहिए कि उनके पति की पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में क्या भूमिका थी. पत्नी का दावा है कि मेरी जो जानकारी है उसके अनुसार मेरे पति के खिलाफ पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं थी. ऐसे में पुलिस ने उन्हें किस आधार पर अपराधी मानकर एनकाउंटर कर दिया? परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

View on Instagram

ससुर की तबीयत खराब होने पर जा रहे थे ससुराल

जेपी यादव के भाई राम आशीष यादव ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि उनके भाई का पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं था. इसके बावजूद पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया. राम आशीष यादव के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब 11 बजे उनकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी. उस दौरान जेपी यादव ने बताया था कि उनके ससुर की तबीयत खराब है और वह उनसे मिलने जा रहे हैं। इसके बाद परिवार को उसके एनकाउंटर की सूचना मिली. उन्होंने गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उनका उन लोगों से विवाद हुआ था. आरोप है कि उन्हीं लोगों ने पुलिस के सामने उनके भाई का नाम इस हत्याकांड में शामिल करवाया. राम आशीष ने कहा कि किसी का एनकाउंटर करने से पहले पुलिस को उसके बारे में पूरी जानकारी जुटानी चाहिए थी.

गांव के लोगों ने भी उठाये सवाल

इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों के साथ गांव के लोगों में भी आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है. उनका दावा है कि जेपी यादव को चलती ट्रेन से उतारकर गोली मारी गयी. ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. इधर, पूरे मामले पर दानापुर के एएसपी ने कहा है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

फिलहाल, इस मामले में पुलिस के दावों और परिजनों के आरोपों के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं।.पुलिस तीनों को पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का आरोपी बता रही है, जबकि परिजन उनकी संलिप्तता से इनकार कर रहे हैं. ऐसे में अब जांच के नतीजों पर सबकी नजर है.

Also Read: ऑपरेशन कोठा-1: पहले दलाल के साथ घूमे, फिर कोठे में घुसे दारोगा, बंगाल से ऐसे बचायी गयी बिहार की बेटी

Also Read: दुलारचंद हत्याकांड में क्यों दर्ज हुईं थी तीन FIR, जानिए तीनों में क्या था अंतर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन