9 फरवरी की टॉप 20 खबरें: एपस्टीन फाइल्स पर हंगामा, कर्नाटक में प्राइवेट जेट क्रैश

9 फरवरी की टॉप 20 खबरें: एपस्टीन फाइल्स को लेकर हंगामा जारी है. अब इस मामले में दलाई लामा के नाम को भी उछाला जा रहा है. इधर कर्नाटक में रविवार को एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि उसमें सवार दो लोग सुरक्षित हैं. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम बड़ा उलटफेर का शिकार होने से बच गई. रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया. एक समय नेपाल की टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ चुकी थी. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. एपस्टीन फाइल्स पर हंगामा है क्यों मचा? दलाईलामा को क्यों देनी पड़ी सफाई

जेफ्री एपस्टीन एक ऐसा व्यक्ति जिसने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया. वह नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग भी करता था. 2008 में उसकी कारगुजारियों की जानकारी सामने आई, लेकिन उसके तार रसूख लोगों से जुड़े थे, इस वजह से उसे बहुत मामूली सजा हुई. 2019 में उसकी मौत हो गई और अब एक बार फिर जेफ्री एपस्टीन के अपराध और उसे जुड़े लोग चर्चा में हैं, क्योंकि उससे जुड़े ईमेल में कई अहम जानकारियां हैं. इन जानकारियों के सार्वजनिक होने पर कई लोग सवालों के घेरे में हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, क्या है अमेरिका के दावे का सच?

अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए टैरिफ को 25% से 18% करने और रूसी तेल की खरीद पर लगाए गए पेनाल्टी को वापस लिए जाने के बाद यह सवाल सबके मन में है कि आखिर यह कैसे संभव हुआ. हाल में हुए ट्रेड डील और अन्य फैसलों पर नजर डालें तो हम पाएंगे कि भारत–अमेरिका संबंधों में सबकुछ ब्लैक एंड व्हाइट की तरह नहीं है, बहुत कुछ ग्रे भी है. कहने का अर्थ यह है कि जिस तरह के बयान सामने आएं हैं और जो हकीकत है, उसमें फर्क है. आइए पूरी बात समझते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. कर्नाटक में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के हुए तीन टुकड़े

कर्नाटक के विजयपुर जिले में रविवार दोपहर एक छोटा निजी विमान ( Red Bird private jet) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खेत में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में दो लोग सवार थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. क्या संघ प्रमुख का पद छोड़ने वाले हैं मोहन भागवत? कहा- 75 साल की उम्र के बाद बिना दायित्व काम करना चाहिए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक बार फिर से 75 साल की उम्र में टिप्पणी की है. उन्होंने साफ कहा कि 75 साल की उम्र के बाद बिना दायित्व काम करना चाहिए. संघ प्रमुख ने कहा, उनकी उम्र भी 75 साल की हो चुकी है. भागवत ने संघ प्रमुख के पद से इस्तीफा देने को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. सूरजकुंड झूला हादसा: ऑपरेटर और एक कर्मचारी गिरफ्तार, चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा

हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में सुनामी झूले के टूटकर गिरने की घटना के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने झूला संचालक और उसके एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. 7 फरवरी को हुए हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. जबकि 12 अन्य घायल हो गये थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. जनकपुरी हादसा: कैंडल मार्च के खिलाफ पुलिस का एक्शन, हिरासत में ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के जनकपुरी में बीते दिनों हुई बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत के मामले में सियासत गरमाने लगी है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. भारद्वाज कैंडल मार्च करते हुए पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगी करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा

फरवरी महीने के दूसरे हफ्ते में भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. नार्थ इंडिया के पहाड़ी और मैदानी इलाों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 48 घंटे में दिखाई दे सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गोपनीय रूप से पाकिस्तान की यात्रा की, असम के मुख्यमंत्री का आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए. जानें उन्होंने क्या कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. बंगाल में एसआईआर के लिए चुनाव आयोग को मिलेंगे ग्रुप-बी के 8505 अधिकारी, सरकार ने दी जानकारी

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के लिए अब चुनाव आयोग को 8000 से अधिक ग्रेड-बी ऑफिसर मिलेंगे. राज्य सरकार की ओर से निर्वाचन आयोग को यह जानकारी दी गयी है. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोप लगाया था कि उसे एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीनियर ऑफिसर उपलब्ध नहीं कराये गये. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. हावड़ा से हुगली तक चली थी पहली ट्रेन, खामोश शुरुआत से स्वर्णिम अध्याय तक का ऐसा रहा पूर्वी भारत में रेलवे का सफर

भारत में रेलवे की शुरुआत कैसे हुई? सबसे पहले ट्रेन कहां चली. पूर्वी भारत में रेलवे की शुरुआत और उसका इतिहास कैसा है? इन सब सवालों के जवाब भारतीय रेलवे के एक रिटायर्ड ऑफिसर ने दिये हैं. पीके मिश्रा ने एक पुस्तक लिखी है, जिसमें बताया है कि कैसे पश्चिम बंगाल के हावड़ा से पूर्वी भारत की पहली ट्रेन चली और इसकी शुरुआत में क्या-क्या दिक्कतें सामने आयीं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. महंगाई भत्ता एरियर जल्द से जल्द देने की मांग, सरकारी कर्मचारियों ने कोलकाता में निकाली रैली

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया राशि के लिए अभी से आंदोलन तेज कर दिया है. कोलकाता में एक रैली निकालकर सरकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द डीए एरियर का पैसा उनको नहीं मिला, तो वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. दरभंगा में छह साल बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, लोगों ने किया बवाल, जगह-जगह आगजनी

शुरुआती जांच में आरोपित के कपड़ों पर खून के धब्बे भी पाये गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कुछ घंटे बाद दोबारा सड़क पर उतरकर जगह-जगह आगजनी की. भीड़ ने आरोपित के भाई के टेंपो और पिता की दुकान में तोड़फोड़ की और पुलिस से आरोपित को सौंपने की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी पारा हाई, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले में कहा, पप्पू यादव को किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया. ज्यादा कुछ इस पर नहीं कह सकते. पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज पटना में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. बिहार में अब बिना पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिलेगी डिलीवरी बॉय की नौकरी, प्रशासन का बड़ा फैसला

बिहार पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए राज्य के 2.5 लाख गिग वर्कर्स और कैब ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है. अब एग्रीगेटर कंपनियों को बिना करैक्टर वेरिफिकेशन के किसी को काम पर रखने की अनुमति नहीं होगी. यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बिहार के 213 प्रखंडों में स्नातक तक होगी पढ़ाई, नीतीश सरकार ने नए डिग्री कॉलेज खोलने का लिया फैसला

बिहार के 213 कॉलेज विहीन प्रखंडों में जुलाई 2026 से स्नातक की पढ़ाई शुरू होगी. शुरुआत में ये क्लासेज प्लस-टू स्कूलों के भवनों में चलेंगी. सरकार ने इसके लिए 10 हजार करोड़ का बजट रखा है और इसमें वोकेशनल कोर्स भी शामिल किए जाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. सरना धर्म कोड पर आर-पार की जंग, 17 फरवरी को जंतर-मंतर पर हुंकार भरेंगे आदिवासी

राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तहत आगामी 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना और सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है. रांची में बैठक करके इसका निर्णय ले लिया गया है. देश भर के विभिन्न राज्यों से आने वाले आदिवासी यहां पर सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. धनबाद में रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या, एक दिन पहले हुआ था अपहरण

धनबाद में एक दिन पहले गायब हुए रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का रविवार को शव बरामद किया गया. पुलिस ने जिस घर से शव मिला है, उस घर में रहने वाले अमित खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Indian Railways जल्द बंद करेगा UTS ऐप, RailOne से होगी डिजिटल टिकटिंग

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है. 1 मार्च से UTS मोबाइल ऐप की सेवाएं बंद हो जाएंगी और इसकी जगह अब RailOne सुपर ऐप का इस्तेमाल करना होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. फ्लैगशिप से बजट तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई सारे दमदार स्मार्टफोन

इस हफ्ते इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कई सारे मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं. Oppo, Tecno से लेकर Samsung, Google, Vivo और iQOO जैसे बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. मसाले-दवाइयां-डायमंड्स पर 0 ड्यूटी, पीयूष गोयल ने बताए डील के फायदे

सरकार ने साफ किया कि भारत ने अमेरिका को डेयरी या संवेदनशील कृषि उत्पादों पर कोई रियायत नहीं दी है. इनमें मीट, पोल्ट्री, सोयाबीन, मकई, चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी, चना, ग्रीन टी, इथेनॉल, तंबाकू और अन्य एग्री-आधारित उत्पाद शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >